Female Infertility

Tampons Meaning in Hindi – टैम्पोन क्या है? कैसे करें इस्तेमाल?

Tampons Meaning in Hindi में आज हम जानेंगे की टैम्पोन क्या होता है?, इसका उपयोग कैसे किया जाता है, और यह महिलाओं के मासिक धर्म (periods) के दौरान क्यों फायदेमंद हो सकता है। टैम्पोन (Tampon) एक ऐसा मैन्स्ट्रुअल प्रोडक्ट है जिसे वजाइना के अंदर डाला जाता है ताकि यह पीरियड्स ब्लड को अंदर ही सोख ले ताकि बाहर दाग-धब्बे न लगें।

Dr. Rashmi Prasad, IVF Specialist with 25+ years of experience, और उनकी विशेषज्ञ टीम, Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre में लगातार महिलाओं को पीरियड्स और प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद कर रही हैं।

Tampon क्या है (Tampon Meaning in Hindi)

टैम्पोन (Tampon) एक छोटा, सिलिंडर आकार का सैनिटरी प्रोडक्ट होता है, जो महिलाओं द्वारा मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान ब्लीडिंग को सोखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह मुख्य रूप से कॉटन और सिंथेटिक फाइबर से बना होता है, जो ब्लीडिंग को अंदर ही अंदर सोख लेता है,

टैम्पोन महिलाओं के लिए खासकर तब उपयोगी होता है, जब उन्हें ऑफिस का काम या जिम, ट्रैवल एवं स्विमिंग करना हो ।

टैम्पॉन किस चीज़ से बनता है?

टैम्पोन सैनिटरी प्रोडक्ट है, जो महिलाओं के लिए माहवारी (पीरियड्स) के दौरान उपयोग किया जाता है। यह आमतौर पर कॉटन (रुई), रेयॉन, या इन दोनों सामग्रियों के मिश्रण से बनाया जाता है।

मुख्य सामग्रियां:

  • कॉटन (रुई): टैम्पॉन बनाने में उच्च गुणवत्ता वाला शुद्ध कॉटन इस्तेमाल होता है,
  • रेयॉन: यह एक कृत्रिम फाइबर है, टैम्पॉन को अधिक शोषक बनाता है।

टैम्पोन के प्रकार (Types of Tampons)

टैम्पोन कई प्रकार के होते हैं, आपके पीरियड फ्लो के अनुसार टैम्पोन के ये प्रकार हैं:

  • लाइट (Light) – हल्के फ्लो के लिए।
  • रेगुलर (Regular) – सामान्य फ्लो के लिए।
  • सुपर (Super) – भारी फ्लो के लिए।
  • सुपर प्लस (Super Plus) – बहुत भारी फ्लो के लिए।

टैम्पोन का सही उपयोग कैसे करें? (How to Use Tampons Correctly)

सभी टैम्पोन (tampons) पैकेट में आपके उपयोग के लिए दिशा-निर्देश दिए जाते हैं उसका सहीं तरीके से पालन करना चाहिए।

  1. सबसे पहले अपने हाथों को अच्छी तरह साबुन से धो लें।
  2. आरामदायक स्थिति में बैठ जाएं या एक पैर ऊंची जगह पर रखें।
  3. टैम्पोन को उसकी डोरी पकड़कर इंडेक्स फिंगर और थंब के बीच पकड़ें।
  4. धीरे-धीरे टैम्पोन को योनि के अंदर धकेलें।
  5. यदि एप्लिकेटर टैम्पोन है, तो एप्लिकेटर की बड़ी ट्यूब को अंदर धकेलें और फिर एप्लिकेटर को बाहर निकाल लें।
  6. टैम्पोन के धागे को बाहर ही रहने दें ताकि इसे निकालना आसान हो।
  7. टैम्पोन को हर 4 से 8 घंटे में बदलें, खासकर अगर फ्लो ज्यादा हो तो कम समय में बदलना चाहिए।

और पढ़े : पीरियड्स जल्दी लाने के उपाय

टैम्पॉन कब बदलना चाहिए?

टैम्पोन को समय पर बदलना बहुत ज़रूरी है ताकि किसी तरह की संक्रमण या स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सके।

  • हर 4 से 8 घंटे में टैम्पोन बदलना जरूरी है
  • हैवी फ्लो में हर 4-6 घंटे, लाइट फ्लो में 8 घंटे तक
  • ज्यादा देर लगाने से संक्रमण का खतरा हो सकता है

हमेशा ध्यान रखें कि टैम्पोन के इस्तेमाल के बाद उसे सही तरीके से डिस्पोज करें और अगला टैम्पोन लगाने से पहले हाथ धो लें।

टैम्पोन के फायदे (Benefits of Tampons)

  • अधिक आरामदायक
  • टैम्पोन अंदर की ओर होता है, जिससे मूवमेंट में कोई रुकावट नहीं आती।
  • टैम्पोन ब्लीडिंग को अंदर ही सोखता है, जिससे कपड़ों पर दाग लगने की संभावना कम होती है।
  • कोई बाहरी संकेत नहीं दीखता है।
  • टैम्पोन पहनकर आप आराम से स्विमिंग और अन्य एक्टिविटी कर सकते हैं।

टैम्पोन के नुकसान और साइड इफेक्ट्स (Side Effects of Tampons)

टैम्पोन का सही उपयोग सुरक्षित है, लेकिन कुछ सावधानियां जरूरी हैं:

  • टैम्पोन को 8 घंटे से ज्यादा न रखें, इससे टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम (TSS) का खतरा हो सकता है।
  • यदि जलन, खुजली या असुविधा हो तो तुरंत टैम्पोन बदलें या डॉक्टर से संपर्क करें।
  • हमेशा साफ हाथों से टैम्पोन लगाएं और निकालें।
  • टैम्पोन का उपयोग करते समय संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता का ध्यान रखें।

निष्कर्ष

Tampons Meaning in Hindi में हमने जाना कि टैम्पोन क्या होता है, इसका उपयोग कैसे करें, और इसे इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखें। टैम्पोन महिलाओं को ज्यादा आराम, सुरक्षा और आत्मविश्वास देता है।

👉 पीरियड्स से जुड़ी किसी भी परेशानी के लिए हमारे IVF Specialist, Dr. Rashmi Prasad से जरूर सलाह लें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

अस्वीकरण (Disclaimer)

यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए है — यह किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। हर व्यक्ति की स्थिति अलग होती है — किसी भी इलाज, दवा या निर्णय से पहले योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें। Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna में मुफ़्त परामर्श के लिए +91 97710 38137 पर संपर्क करें।

Dr. Rashmi Prasad - Senior IVF Specialist

Dr. Rashmi Prasad

Director & Senior IVF Specialist · 25+ Years Experience

MBBS DGO DNB PG-ART · University of Kiel, Germany 🇩🇪

🏥 Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna, Bihar

Dr. Rashmi Prasad is one of Bihar’s most trusted infertility and gynecology specialists, with over 25 years of clinical experience. As Director of Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre (Patna), she has helped thousands of couples achieve parenthood through ethical, personalized IVF and reproductive care. Her advanced training in Reproductive Science from University of Kiel, Germany brings international fertility standards to patients across Bihar.

🏆 Awards & Recognition

  • 🏆 Asia’s Greatest IVF Specialist — 2017
  • 🎉 National Fertility Award — 2022
  • Health Icon of Bihar — 2025
  • 🏅 Icon of Bihar — Outlook 2013
  • 🏅 IFS-Meyer Achievers Award
  • 🏅 Bihar Healthcare Excellence Award
  • 🏆 Mirchi Excellence Award — 2024

🩺 Specializations

IVF Treatment ICSI IUI Male Infertility High-Risk Pregnancy Gynaecology Laparoscopic Surgery

Dr. Rashmi Prasad

Dr. Rashmi Prasad is one of Bihar’s most trusted infertility and gynaecology specialists, with over 25 years of clinical experience. As Director of Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna, she has helped thousands of couples achieve parenthood through ethical, personalised IVF and reproductive care. She holds an MBBS, DGO and DNB, along with a PG-ART (Post Graduate in Assisted Reproductive Technology) from the University of Kiel, Germany. Her expertise covers IVF, ICSI, IUI, male infertility, high-risk pregnancy and laparoscopic surgery. Dr. Prasad has received several honours, including Asia’s Greatest IVF Specialist (2017), Icon of Bihar (2013), National Fertility Award (2022), Health Icon of Bihar (2025) and the Mirchi Excellence Award (2024).

Related Articles