Pregnancy

Egg Freezing क्या है? : एग फ्रीजिंग के फायदे, खर्च, नुकसान

आज के समय में महिलाओं में एग फ्रीजिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। एग फ्रीजिंग (Egg Freezing in Hindi) के जरिए महिला बढ़ती उम्र में भी गर्भधारण कर सकती है। करियर, आर्थिक अस्थिरता या फिर शादी में देरी जैसे कई कारणो की वजह से महिलाएं एग फ्रीजिंग का सहारा ले रही है। इस प्रक्रिया की वजह से महिला को गर्भधारण करने का समय खुद चुनने की आजादी मिलती है।

एग फ्रीजिंग क्या है? (Egg Freezing meaning in Hindi)

एग फ्रीजिंग महिला की फर्टिलिटी को संरक्षित करने का एक तरीका है। एग फ्रीजिंग (Egg Freezing) से महिला गर्भधारण की उम्र बित जाने के बाद भी गर्भधारण कर सकती है। इसमें महिला के अंडाशय से अंडे निकाले जाते हैं और उन्हें सुरक्षित करवाएं जाते हैं, जिससे महिला अपनी मर्जी से किसी भी उम्र में गर्भधारण कर सकती है। महिला अपने एग को 10 से 15 साल तक फ्रीज करवाए सकती है। भविष्य में जब भी वो महिला गर्भधारण करना चाहें तब उनके एग को पुरूष के स्पर्म के साथ फर्टिलाइज किया जाता है और उस फर्टिलाइज एग को महिला के शरीर में प्रत्यारोपित किया जाता है।

एग फ्रीजिंग प्रक्रिया ( Egg Freezing Process in Hindi )

1. HIV और हेपेटाइटिस टेस्ट : इस जांच का उद्देश्य सिर्फ दूसरे एग को संक्रमित होने से बचाना है। इस टेस्ट के बाद अगर रिपोर्ट पोजिटिव आता है तो इन एग को दूसरे एग से अलग रखकर फ्रीज किया जाता है।

2. हार्मोनल इंजेक्शन : महिला के अंडाशय में एग प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन दिए जाते है। 10 से 12 दिनो तक यह इंजेक्शन दिए जाते है।

3. एनेस्थीसिया : हार्मोनल इंजेक्शन के बाद एग बहार निकालने की प्रक्रिया की जाती है। इसके लिए महिला को शोर्ट एनेस्थीसिया दिया जाता है। जिसके बाद अंडाशय से एग्ज एकत्र किए जाते हैं। इसके बाद बहार निकाले गए एग्ज का विश्लेषण किया जाता है और जो एग्ज स्वस्थ हो उसे फ्रीज कर दिया जाता है।

4. एग्ज को फ्रीज करना : इन एग्ज को फ्रोजन एग बैंक में संरक्षित किया जाता है। जहां इन एग्ज को लंबे समय तक संरक्षित करने के लिए माइनस 196 डिग्री पर रखा जाता है।

5. गर्भधारण : जब भी महिला गर्भधारण करना चाहें तब उनके फ्रीज किए गए एग्ज को पुरुष के स्पर्म के साथ फर्टिलाइज किया जाता है। यह एग बाद में भ्रूण में विकसित हो जाता है। जिसे बाद में महिला के शरीर में प्रत्यारोपित किया जाता है और फिर 9 महीने बाद स्वस्थ बच्चे का जन्म होता है।

एग फ्रीजिंग के फायदे ( Benefits of Egg Freezing )

1. प्रजनन क्षमता खोने का डर : समय से पहले डिम्बग्रंथि विफल होने की संभावना के चलते एग फ्रीज करवाना एक अच्छा विकल्प है। जेनेटिक डिसऑर्डर, पीओएफ ऑटोइम्यून बीमारी के चलते विफलता की संभावना बढ़ जाती है।

2. करियर या फिर आर्थिक अस्थिरता : महिला अगर अपने करियर को प्राथमिकता देना चाहती हो, या फिर आर्थिक अस्थिरता हो या फिर शादी में देरी के चलते बच्चे के जन्म में देरी चाहती हो तो वह अपने एग्ज फ्रीज (Egg Freezing) करवाए सकती है।

3. गर्भधारण करने वक्त चुनने की आजादी : एग्स फ्रीज करवाने के बाद महिला को गर्भधारण करने के लिए कोई जैविक घड़ी पर निर्भर करता नहीं पड़ता। महिला अपनी मर्जी से जब चाहे तब गर्भधारण कर सकती है।

एग फ्रीजिंग के नुकसान ( Side effect of Egg Freezing )

1. ओवेरियन हाइस्टिम्युलेशन सिंड्रोम : एग्स का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए महिला को हार्मोनल इंजेक्शन दिए जाते है जिसकी वजह से उन्हें ओवेरियन हाइस्टिम्युलेशन सिंड्रोम होने की संभावना बढ़ जाती है। जो महिरला को बीमार कर देता है साथ ही उन्हें पेट दर्द, मतली या उल्टी जैसी समस्या भी हो सकती है।

2. एग्ज निकालने में जटिलता : महिला के अंडाशय से एग्ज निकलने के लिए एस्पिरेटिंग सुई का इस्तेमाल किया जाता है। जिसकी वजह से संक्रमण, रक्तस्राव या मुत्राशय को नुकसान हो सकता है।

3. बच्चे के जन्म की गारंटी नहीं : एग्ज फ्रीज(Egg Freezing) करने के बाद गर्भधारण करने में सफलता या फिर बच्चे के जन्म की कोई गारंटी नहीं होती है। ऐसे में यह एक बहुत बड़ी चुनौती है।

और पढ़े : IVF Process in Hindi

भारत में एग फ्रीजिंग का खर्च ( Egg Freezing Cost in India )

एग फ्रीजिंग का खर्च सभी क्लिनिक में अलग अलग होता है। एग फ्रीजिंग(Egg Freezing) में हार्मोनल इंजेक्शन से लेकर एग्स बहार निकालने की प्रक्रिया, उसे लैब में संरक्षित करने की अवधि और फिर उसे फर्टिलाइज करने की प्रक्रिया शामिल है। इसलिए इस प्रक्रिया के लिए 1.5 लाख से ज्यादा का खर्च करना पड़ सकता है। अगर आप एग फ्रीजिंग प्रक्रिया या उनके खर्च के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं तो आज ही पटना के विश्वसनीय Fertility Centre in Patna में डॉ रश्मि प्रसाद से मुलाकात करे।

कितनी उम्र में एग फ्रीजिंग करवानी चाहिए?

एग फ्रीज करने के लिए 20 से 30 साल की उम्र सबसे अच्छी होती है। इस उम्र में एग्ज की क्वालिटी सबसे ज्यादा अच्छी होती है। जैसे जैसे उम्र बढ़ती है वैसे वैसे एग्ज की क्वालिटी बिगड़ती जाती है या उसके प्रोडक्शन में कमी आ जाती है।

एग फ्रीजिंग की सफलता दर ( Egg Freezing Success Rates )

एग फ्रीजिंग(Egg Freezing) की प्रक्रिया के दौरान 90% एग्ज जीवित रहते हैं और 75% एग्ज को सफलतापूर्वक फर्टिलाइज किया जा सकता है।

फ्रीजिंग एग से गर्भधारण करने की संभावना एग फ्रीजिंग के वक्त महिला की उम्र पर निर्भर करती है। एग्ज फ्रीजिंग के वक्त अगर महिला की उम्र ज्यादा है जो उससे सफलतापूर्वक गर्भधारण करने की संभावना भी प्रभावित होती है।

और पढ़े : Pregnancy Diet Chart in Hindi

निष्कर्ष

गर्भधारण करने के लिए जैविक घड़ी से आजादी का सबसे अच्छा विकल्प मतलब एग्ज फ्रीजिंग। एग फ्रीजिंग (Egg Freezing) के जरिए महिला अपने एग्ज को 10 से 15 साल तक संरक्षित कर सकती है, इतना ही नहीं अपनी मर्जी से इन एग्ज के जरिए भविष्य में गर्भधारण कर सकती है। आज के समय में करियर के चलते बच्चे के जन्म में देरी करने के लिए एग्स फ्रीजिंग प्रक्रिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

और पढ़े : Pregnancy Ke Lakshan

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

किन महिलाओं को करवानी चाहिए एग फ्रिजिंग?

जो महिलाएं अपनी शादी देरी से करना चाहती हो या अपने करियर पर फोकस करना चाहती हो या आर्थिक अस्थिरता या फिर प्रजनन क्षमता खोने का डर हो उन्हें एग्स फ्रीज करवा लेने चाहिए।

एग फ्रीजिंग करवाने के लिए किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए?

एग्ज फ्रीजिंग से पहले डॉक्टर HIV और हिपैटाइटिस का टेस्ट करते है जिससे दूसरे एग्स को संक्रमण से बचाता जा सके। इतना ही नहीं एग्ज फ्रीजिंग की सभी प्रक्रिया के दौरान डॉक्टर के द्वारा दिए गए सभी सुझावों का पालन करें।

किस उम्र तक एग फ्रीजिंग करवायी जा सकती है?

महिला के एग्स की क्वालिटी 20 से 30 साल की उम्र तक सबसे ज्यादा अच्छी होती है इसलिए एग फ्रीजिंग 20 से 30 साल की उम्र में करवा लेनी चाहिए।

एग फ्रीजिंग में कितना खर्चा आता है?

एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया में एग्स का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन के साथ एग्स को बहार निकालना, उसे लैब में स्टोर करना और बाद में जब महिला गर्भधारण करना चाहें तब उन्हें फर्टिलाइज करके भ्रूण को गर्भाशय में प्रत्यारोपित करने की प्रक्रिया शामिल होती है, ऐसे में इस प्रक्रिया में 1.5 लाख से भी ज्यादा का खर्च हो सकता है।

एग फ्रीजिंग के फायदे और नुकसान क्या हैं?

एग्ज फ्रीजिंग के जरिए महिला को गर्भधारण का समय चुनने की आजादी मिलती है जब की एग फ्रीजिंग के जरिए गर्भधारण करने और स्वस्थ बच्चे के जन्म की कोई गारंटी नहीं होती है।

महिला अपने एग्ज को कितने साल तक फ्रीज कर सकती है?

महिला अपने एग्ज को 10 से 15 साल तक फ्रीज कर सकती है।

अपनी स्थिति डॉक्टर से सीधे समझें

इंटरनेट पर पढ़ी जानकारी हर मरीज़ पर लागू नहीं होती। आपकी जांच और इतिहास देखे बिना सही सलाह संभव नहीं है।

Dr. Rashmi Prasad · MBBS, DGO, DNB, PG-ART (University of Kiel, Germany) · 25+ वर्षों का अनुभव

कॉल करें: +91 97710 38137WhatsApp

मुफ्त परामर्श बुक करें →

Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre · Patliputra Colony, Patna, Bihar – 800013

अस्वीकरण (Disclaimer)

यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए है — यह किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। हर व्यक्ति की स्थिति अलग होती है — किसी भी इलाज, दवा या निर्णय से पहले योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें। Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna में मुफ़्त परामर्श के लिए +91 97710 38137 पर संपर्क करें।

Dr. Rashmi Prasad - Senior IVF Specialist ✓

Dr. Rashmi Prasad

Director & Senior IVF Specialist · 25+ Years Experience

MBBS DGO DNB PG-ART · University of Kiel, Germany 🇩🇪

🏥 Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna, Bihar

Dr. Rashmi Prasad is one of Bihar’s most trusted infertility and gynecology specialists, with over 25 years of clinical experience. As Director of Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre (Patna), she has helped thousands of couples achieve parenthood through ethical, personalized IVF and reproductive care. Her advanced training in Reproductive Science from University of Kiel, Germany brings international fertility standards to patients across Bihar.

🏆 Awards & Recognition

  • 🏆 Asia’s Greatest IVF Specialist — 2017
  • 🎉 National Fertility Award — 2022
  • ⭐ Health Icon of Bihar — 2025
  • 🏅 Icon of Bihar — Outlook 2013
  • 🏅 IFS-Meyer Achievers Award
  • 🏅 Bihar Healthcare Excellence Award
  • 🏆 Mirchi Excellence Award — 2024

🩺 Specializations

IVF Treatment ICSI IUI Male Infertility High-Risk Pregnancy Gynaecology Laparoscopic Surgery

Dr. Rashmi Prasad

Dr. Rashmi Prasad is one of Bihar’s most trusted infertility and gynaecology specialists, with over 25 years of clinical experience. As Director of Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna, she has helped thousands of couples achieve parenthood through ethical, personalised IVF and reproductive care. She holds an MBBS, DGO and DNB, along with a PG-ART (Post Graduate in Assisted Reproductive Technology) from the University of Kiel, Germany. Her expertise covers IVF, ICSI, IUI, male infertility, high-risk pregnancy and laparoscopic surgery. Dr. Prasad has received several honours, including Asia’s Greatest IVF Specialist (2017), Icon of Bihar (2013), National Fertility Award (2022), Health Icon of Bihar (2025) and the Mirchi Excellence Award (2024).

Related Articles