Female Infertility

Ovulation Pain in Hindi: ओवुलेशन पेन क्या है, लक्षण, कारण और उपचार

संक्षेप में (Quick Answer): मेरी OPD में aksar patients kehti hain — “डॉक्टर, period ke beech mein ek side dard hota hai”. Yeh ovulation pain (medical name: Mittelschmerz) hai — 40% महिलाओं में hota hai, aur bilkul normal hai. Cycle ke beech mein (day 14 ke aas-paas) jab egg release hota hai, tab ovary ke paas ki lining stretch hoti hai — isse ek side, halka-tez dard hota hai jo 5 minute se 48 hours tak reh sakta hai. Fertility positive signal bhi hai. Chinta tab karein jab dard 3 din se zyada ho, bukhaar ke saath ho, ya bleeding ho — tab endometriosis/cyst/PID check karana zaroori. — Dr. Rashmi Prasad

ओवुलेशन (Ovulation) महिला के मासिक चक्र का हीं एक हिस्सा होता है। ओवुलेशन के वक्त ओवरी में से एग रिलीज होता है, जो फैलोपियन ट्यूब के जरिए गर्भाशय में जाता है। ओवुलेशन पीरियड्स के दो सप्ताह पहले होता है। ओवुलेशन के दौरान 40% महिलाओं को पेन होता है। यह पेन पेट के किसी भी एक तरफ महसूस होता है। कुछ महिलाओं में ओवुलेशन पेन (Ovulation Pain in Hindi) मिनटों तक हीं महसूस होता है और कुछ महिलाओं को 2 दिन तक पेन हो सकता है।

लेकिन अगर Ovulation Pain यह दर्द असहनीय हो जाता है, तो इसे नज़रअंदाज़ न करें। अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

ओवुलेशन पेन क्या है ? (What is Ovulation Pain in Hindi)

ओवुलेशन पेन (Ovulation Pain) महिलाओं में उस समय होता है जब अंडाशय (ओवरी) से अंडाणु (एग) निकलता है। आमतौर पर यह दर्द मासिक धर्म चक्र के बीच में महसूस होता है, यानी मासिक धर्म के 14वें दिन के आसपास।

यह काफी आम पेन होता है। हालांकि ज्यादा दर्द होने पर एंडोमेट्रिओसिस सहित स्त्री रोग के लक्षण भी हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श करना आवश्यक है।

ओवुलेशन पेन कब होता है? (When Does Ovulation Pain Occur)

महिलाओं में ओवुलेशन पेन होना सामान्य प्रक्रिया है , ओवुलेशन पेन मासिक धर्म चक्र के बिच में होता है, जब महिला के ओवरी से अंडाणु निकलता है। आमतौर पर यह दर्द मासिक चक्र के 14वें दिन के आसपास महसूस होता है, विशेषकर उन महिलाओं में जिनका चक्र 28 दिनों का होता है। हालांकि, यह समय चक्र की थोड़ा आगे-पीछे भी हो सकता है।

ये भी पढ़े : ओवुलेशन क्या है, लक्षण और उपचार

ओवुलेशन पेन को कैसे पहचानें? (How to Identify Ovulation Pain in Hindi)

ओवुलेशन पेन को पहचानने के लिए आपको अपने शरीर के संकेतों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कुछ खास संकेत और लक्षण हैं, जिनसे आप यह समझ सकती हैं कि यह दर्द वास्तव में ओवुलेशन पेन का है।

  • दर्द का स्थान और प्रकार : पेट के एक ही हिस्से में दर्द, हल्का या तेज भी हो सकता है।
  • दर्द की अवधि : कुछ मिनटों से लेकर कुछ घंटों तक रह सकता है।
  • मासिक चक्र के बीच में दर्द : आमतौर पर यह 10वें से 16वें दिन के बीच में होता है।

ओवुलेशन पेन के प्रमुख कारण (Causes of Ovulation Pain in Hindi)

ओवुलेशन पेन महिलाओं के मासिक चक्र का एक सामान्य हिस्सा है। यह दर्द मासिक धर्म चक्र के मध्य में होता है, जब अंडाशय से अंडाणु निकलता है। आइए, जानें ओवुलेशन पेन के प्रमुख कारण।

  • एग रिलीज के दौरान ओवरी और फैलोपियन ट्यूब में संकुचन होना ।
  • ओवरी की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होना ।
  • फॉलिकल्स के परिपक्व होने के कारण दबाव बढ़ना।
  • स्पॉटिंग या हल्का रक्तस्राव भी एक कारण हो सकता है ओवुलेशन पेन के ।

ओवुलेशन पेन के लक्षण (Symptoms of Ovulation Pain in Hindi)

ओवुलेशन पेन का लक्षण हर महिला में अलग अलग हो सकते हैं, आइए, जानते हैं ओवुलेशन पेन के कुछ प्रमुख लक्षण।

  • पेट के एक तरफ दर्द महसूस होना।
  • मतली, कमर दर्द या पेट में ऐंठन का होना ।
  • हल्का वैजाइनल ब्लीडिंग के साथ स्पॉटिंग होना ।
  • थकान और कमजोरी भी महसूस होना ।

ओवुलेशन पेन की जांच (Diagnosis of Ovulation Pain in Hindi)

ओवुलेशन पेन (Ovulation Pain) की जांच तब की जाती है, जब दर्द 2 दिन से ज्यादा दिन तक रहे तब इसके लिए अन्य कोई रोग तो जिम्मेदार नहीं यह जानने के लिए इसका जांच की जाती है।

• जांच से पहले मरीज की मेडिकल हिस्ट्री को देखा जाता है।

• इसके बाद पेल्विक परीक्षण, सर्वाइकल कल्चर, ब्लड टेस्ट, पेट और योनि का अल्ट्रासाउंड के जरिए जांच की जाती है।

ओवुलेशन पेन का इलाज (Treatments for Ovulation Pain in Hindi)

कुछ महिलाओं में ओवुलेशन पेन मिनटों में चला जाता है और कुछ महिलाओं में 2-3 दिन तक दर्द रहता है। अगर दर्द ज्यादा बढ़ जाए तो डॉक्टर से संपर्क करना आवश्यक होता है। इसके अलावा आप इनमे से निम्नलिखित उपचार भी आजमा सकते हैं।

दवाइयां : ओवुलेशन पेन को कम करने के लिए डॉ, के द्वरा दावा का सुझाव दिया जा सकता है। जरूरत होने पर डॉक्टर की सलाह से उपचार

ये भी पढ़े : पीरियड्स पेन से राहत के टिप्स

ओवुलेशन पेन के घरेलू उपचार (Home Remedies for Ovulation Pain in Hindi)

ओवुलेशन पेन को बिना दवाई के भी घरेलू उपचार से भी ठीक किया जा सकता है।

  • गर्म सिकाई ओवुलेशन पेन से छूटकारा पाने के लिए पेट के निचले हिस्से में गर्म सिकाई करें।
  • स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज मांसपेशियों में तनाव दूर करने के लिए स्ट्रैचिंग करें।
  • गर्म दूध पीना या हाइड्रेशन बनाए रखना
  • बिस्तर पर थोड़ा आराम करें।

डॉक्टर से कब परामर्श लें?

  • ओवुलेशन के दौरान दर्द 2 दिनों से अधिक हो या हो असहनीय
  • भारी रक्तस्राव, बुखार, या पेशाब में जलन हो।
  • जब प्रेग्नेंसी की योजना हो और दर्द के कारण समस्या हो रही हो।

अगर आप लंबे समय से संतान प्राप्ति में कठिनाई महसूस कर रही हैं या ओवुलेशन पेन जैसी समस्याओं का समाधान चाहती हैं, तो आज ही संपर्क करें IVF Center in Patna– में जहाँ अनुभवी डॉक्टर्स और अत्याधुनिक तकनीकों से आपकी हर समस्या का समाधान संभव है।

निष्कर्ष

ओवुलेशन पेन एक महिलाओं के मासिक चक्र का एक सामान्य हिस्सा हो सकता है, लेकिन यदि यह दर्द असहनीय हो या बार-बार हो रहा हो, तो इसे हल्के में न लें एवं डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें। ओवुलेशन पेन को समय रहते उचित जांच और उपचार करना ज़रूरी है, ताकि किसी गंभीर स्त्री रोग की संभावना को रोका जा सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

ओव्यूलेशन का दर्द क्यों होता है?

ओवुलेशन के दौरान एग ओवरी की दीवारों से अलग होते हैं और एग रिलीज होते ही फैलोपियन ट्यूब के जरिए गर्भाशय में पहुंचते हैं। ऐसे में संकुचन की वजह से दर्द होता है। 5 में से एक महिला को ओवुलेशन पेन महसूस हो सकता है।

कैसे पता चलेगा कि ओवुलेशन हुआ है?

ओवुलेशन पेन के अलावा स्तन संवेदनशील होना, पेट के निचले हिस्से में दर्द, सेक्स करने की इच्छा, शरीर का तापमान बढ़ना, सिर दर्द, सर्विक्स खुल जाना, योनि में सूजन होना यह ओवुलेशन के आम लक्षण है।

क्या ओव्यूलेशन के दर्द को लेकर चिंता करने की बात है?

ओवुलेशन पेन आमतौर पर हानिरहित होता है लेकिन कभी कभी एंडोमेट्रियोसिस, स्कार टिशु, सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन जैसे कई स्त्री संबंधी रोग के लक्षण भी हो सकते हैं। अगर दर्द ज्यादा दिन तक रहे और असामान्य वैजाइनल ब्लीडिंग हो तो यह चिंता का विषय है।

ओवुलेशन पेन का इलाज क्या है ?

ओवुलेशन पेन से छूटकारा पाने के लिए आप गर्म पानी से पेट के निचले हिस्से में सिकाई कर सकते हैं। गर्म पानी या गर्म दूध पिएं। पेन किलर दवाई भी दर्द कम करने में मदद करती है। किसी भी दवाई का सेवन करने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरुर करें।

ओवुलेशन कितने घंटे तक रहता है?

ओवुलेशन का समय हर महिलाओं में अलग अलग हो सकता है। आमतौर पर यह 12 से 24 के बीच का होता है।

पीरियड्स के कितने दिन बाद ओवुलेशन होता है?

हर महिला में यह प्रक्रिया अलग अलग होती है। आमतौर पर ओवुलेशन पीरियड्स के 15वे दिन होता है। 20 से 35 साल की उम्र में पीरियड्स साइकिल 28 से 32 दिनों की होती है, ऐसे में ओवुलेशन पीरियड्स के 10 से 19 दिनों के बीच होता है।

ओवुलेशन के बाद पेट में दर्द क्यों होता है

ओवुलेशन के बाद पेट में दर्द, जिसे मिटेलशमेरज़ भी कहा जाता है, एक सामान्य घटना है जो कुछ महिलाओं को अनुभव होती है। यह दर्द तब होता है जब अंडाशय से अंडा निकलता है और फॉलोपियन ट्यूब में प्रवेश करता है। यह दर्द तेज या हल्का हो सकता है और कुछ मिनटों से लेकर 48 घंटों तक चल सकता है।

ओवुलेशन में कमर दर्द

ओवुलेशन के दौरान कमर दर्द होना पेट दर्द करने का ही एक हिस्सा हो सकता है। यह दर्द रीढ़ की हड्डी के पास स्थित नसों में जलन के कारण हो सकता है।

ओवुलेशन कितने दिन तक रहता है

ओवुलेशन आमतौर पर 24-48 घंटों तक रहता है।

ओवुलेशन के कितने दिन बाद इम्प्लांटेशन होता है

इम्प्लांटेशन आमतौर पर ओवुलेशन के 6-12 दिनों बाद होता है।

क्या ओवुलेशन पेन प्रेग्नेंसी का संकेत है?

नहीं, ओवुलेशन पेन प्रेग्नेंसी का संकेत नहीं है। यह अंडाणु के निकलने के समय होने वाला सामान्य दर्द है। प्रेग्नेंसी के लक्षण अलग होते हैं।

मेडिकल डिस्क्लेमर

यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी मेडिकल सलाह का विकल्प नहीं है। हर मरीज की स्थिति अलग होती है, इसलिए इलाज से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले एक योग्य fertility specialist से ज़रूर परामर्श लें।

Infertility, IVF, IUI या संबंधित इलाज के बारे में personalized guidance के लिए किसी experienced fertility doctor से professional consultation ज़रूर लें।

Dr. Rashmi Prasad - Senior IVF Specialist

Dr. Rashmi Prasad

Director & Senior IVF Specialist · 25+ Years Experience

MBBS DGO DNB PG-ART · University of Kiel, Germany 🇩🇪

🏥 Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna, Bihar

Dr. Rashmi Prasad is one of Bihar’s most trusted infertility and gynecology specialists, with over 25 years of clinical experience. As Director of Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre (Patna), she has helped thousands of couples achieve parenthood through ethical, personalized IVF and reproductive care. Her advanced training in Reproductive Science from University of Kiel, Germany brings international fertility standards to patients across Bihar.

🏆 Awards & Recognition

  • 🏆 Asia’s Greatest IVF Specialist — 2017
  • 🎉 National Fertility Award — 2022
  • Health Icon of Bihar — 2025
  • 🏅 Icon of Bihar — Outlook 2013
  • 🏅 IFS-Meyer Achievers Award
  • 🏅 Bihar Healthcare Excellence Award
  • 🏆 Mirchi Excellence Award — 2024

🩺 Specializations

IVF Treatment ICSI IUI Male Infertility High-Risk Pregnancy Gynaecology Laparoscopic Surgery

Dr. Rashmi Prasad

Dr. Rashmi Prasad is one of Bihar’s most trusted infertility and gynaecology specialists, with over 25 years of clinical experience. As Director of Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna, she has helped thousands of couples achieve parenthood through ethical, personalised IVF and reproductive care. She holds an MBBS, DGO and DNB, along with a PG-ART (Post Graduate in Assisted Reproductive Technology) from the University of Kiel, Germany. Her expertise covers IVF, ICSI, IUI, male infertility, high-risk pregnancy and laparoscopic surgery. Dr. Prasad has received several honours, including Asia’s Greatest IVF Specialist (2017), Icon of Bihar (2013), National Fertility Award (2022), Health Icon of Bihar (2025) and the Mirchi Excellence Award (2024).

Related Articles