Gynaecology

Hemoglobin in Hindi: हीमोग्लोबिन क्या है? जानें लक्षण, कारण और इलाज

संक्षेप में (Quick Answer): मेरे 25 साल के अनुभव में बहुत सी गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी देखी है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं का वह प्रोटीन है जो शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है। गर्भावस्था में शरीर में रक्त की मात्रा लगभग 30-50% बढ़ जाती है, इसलिए आयरन और हीमोग्लोबिन की जरूरत भी बढ़ जाती है। गर्भवती महिलाओं में सामान्य हीमोग्लोबिन कम से कम 10.5-11 ग्राम/डेसीलीटर होना चाहिए — इससे कम होने पर समय से पहले प्रसव, शिशु का वजन कम होना, या प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव का खतरा बढ़ जाता है। यही वजह है कि हर गर्भावस्था और IVF की जांच में हीमोग्लोबिन टेस्ट बहुत ज़रूरी होता है। — Dr. Rashmi Prasad

हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है जो लाल रक्त कोशिकाओं (red blood cells) में पाया जाता है। इसका मुख्य कार्य शरीर के विभिन्न अंगों में ऑक्सीजन पहुंचाना और कार्बन डाइऑक्साइड को हटाना है। हमारे शरीर की सभी प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से करने के लिए हीमोग्लोबिन (Hemoglobin in Hindi) की आवश्यकता रहती है। हीमोग्लोबिन के कम लेवल को नजरंदाज करना हानिकारक हो सकता है।

यह जानकारी Patna के प्रमुख IVF अस्पताल Diwya Vatsalya Mamta IVF Centre और 25 वर्षों से अनुभवी विशेषज्ञ Dr. Rashmi Prasad द्वारा medically verified है। इस लेख में हम आपको इसके कारण, लक्षण, उपचार और बचाव के सभी पहलुओं पर स्पष्ट जानकारी देंगे।

हीमोग्लोबिन क्या है? (What is Hemoglobin in Hindi)

हीमोग्लोबिन हमारे शरीर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, जो की लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है। क्योंकि यह ऑक्सीजन को शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुंचाने का भी कार्य करता है। इसका मुख्य कार्य ऑक्सीजन (Oxygen) को फेफड़ों के द्वरा शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुंचाना और कार्बन डाइऑक्साइड (Carbon Dioxide) को वापस फेफड़ों में ले जाना होता है, ताकि इसे बाहर निकाला जा सके।

हीमोग्लोबिन का कार्य (Function of Hemoglobin in Hindi)

हीमोग्लोबिन शरीर में कई ज़रूरी कार्य करता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं:

  • ऑक्सीजन का परिवहन: यह फेफड़ों से ऑक्सीजन को लेकर शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुंचाता है।
  • कार्बन डाइऑक्साइड का निष्कासन: शरीर के अंगों से कार्बन डाइऑक्साइड को फेफड़ों तक लाता है ताकि वह बाहर निकल सके।
  • रक्त का रंग: हीमोग्लोबिन रक्त को लाल रंग देता है, जो आयरन की उपस्थिति के कारण होता है।
  • तापमान को नियंत्रित करना: यह शरीर के तापमान को भी संतुलित रखने में मदद करता है।

Hemoglobin in Hindi को समझने के लिए उसके कार्यों का समझना ज़रूरी है, क्योंकि ये शरीर की मूलभूत प्रक्रियाओं का संचालन करता है।

हीमोग्लोबिन कम होने के कारण (Causes of Low Hemoglobin in Hindi)

  • आयरन, फोलेट या विटामिन B12 की कमी
  • ज्यादा रक्तस्राव (Periods में या चोट से)
  • थैलेसीमिया, कैंसर, एड्स, सिरोसिस
  • हड्डियों की मज्जा में गड़बड़ी
  • पेट में अल्सर, बवासीर, लिवर रोग
  • कुपोषण या खराब डायट
  • प्रेग्नेंसी के दौरान पोषण की कमी

👉 अगर रक्त में हीमोग्लोबिन लेवल गिरता है तो तुरंत ब्लड टेस्ट कराएं।

लक्षण: हीमोग्लोबिन की कमी के संकेत (Symptoms of Low Hemoglobin in Hindi)

हीमोग्लोबिन के कम होने के लक्षण शरीर में ऑक्सीजन की कमी को दर्शाते हैं। यदि आप इनमें से कोई भी लक्षण का अनुभव कर रहे हैं, तो तुरंत अपने डॉ से सलाह लें।

हीमोग्लोबिन कम होने पर आपको निम्नलिखित अनुभव हो सकते है।

  • कमजोरी आना, थकान होना
  • हाथ और पैर ठंडे हो जाना
  • ध्यान लगाने में कमी
  • चक्कर आना, घबराहट होना
  • सर और छाती में दर्द होना
  • सांस फूलना, चिड़चिड़ापन
  • स्किन का पीला पड़ जाना
  • भूख न लगना
  • अधिक निंद आना

हीमोग्लोबिन की जांच कैसे होती है? (Diagnosis of Hemoglobin in Hindi)

  • Complete Blood Count (CBC) टेस्ट
  • Vitamin B12 और Folic Acid टेस्ट
  • Serum Iron और Ferritin टेस्ट
  • Urine और Reticulocyte Count टेस्ट
  • जरूरत पड़ने पर Finger Prick या Bilirubin Test

👉 ये सभी टेस्ट किसी विश्वसनीय लैब या डॉक्टर की सलाह से ही कराएं।

हीमोग्लोबिन की कमी का इलाज (Treatment of Hemoglobin in Hindi)

हीमोग्लोबिन की कमी के उपचार उसके कारणों पर निर्भर करता है। अगर ब्लड टेस्ट में हीमोग्लोबिन की कमी पाई जाती है तो आपके डॉक्टर हीमोग्लोबिन की कमी का कारण पता करेगा उसके बाद उसका उपचार तय करेंगे ।

  • अगर आपमें विटामिन B12 की कमी होंतो डॉक्टर विटामिन B12 की दवाइयां या फिर इंजेक्शन का सुझाव दे सकते है।
  • फोलेट की कमी हो तो डॉक्टर फोलेट की टेबलेट दे सकते है।
  • आयरन की कमी हो तो आयरन के सप्लीमेंट्स
  • योग और व्यायाम भी हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है।
  • कॉफी, चाय, कोला, आल्कोहोल जैसे पदार्थ शरीर में आयरन प्राप्त करने की क्षमता में बाधक बन सकता है।

हीमोग्लोबिन की सामान्य मात्रा (Normal Hemoglobin Level in Hindi)

  • पुरुषों में: 14-18 ग्राम/डेसीलीटर
  • महिलाओं में: 12-16 ग्राम/डेसीलीटर
  • बच्चों में: 11-14 ग्राम/डेसीलीटर

यदि यह स्तर इससे कम है, तो यह एनीमिया या अन्य रोगों का संकेत हो सकता है।

गर्भावस्था में हीमोग्लोबिन का महत्व (Importance of Hemoglobin in Pregnancy in Hindi)

गर्भावस्था के दौरान हीमोग्लोबिन का स्तर सही रखना अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। गर्भवती महिला के शरीर में रक्त की मात्रा लगभग 30-50% तक बढ़ जाती है, ताकि बढ़ते हुए भ्रूण तक पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंच सके। इस वजह से प्रेग्नेंट महिलाओं में आयरन और हीमोग्लोबिन की जरूरत सामान्य से कहीं ज्यादा होती है।

त्रैमासिक के अनुसार सामान्य हीमोग्लोबिन स्तर

  • पहली त्रैमासिक (1-12 सप्ताह): 11 ग्राम/डेसीलीटर या अधिक
  • दूसरा त्रैमासिक (13-26 सप्ताह): 10.5 ग्राम/डेसीलीटर या अधिक
  • तीसरा त्रैमासिक (27-40 सप्ताह): 11 ग्राम/डेसीलीटर या अधिक

प्रेग्नेंसी में कम हीमोग्लोबिन से खतरे

  • प्रीमेच्योर डिलीवरी (समय से पहले प्रसव)
  • बच्चे का वजन कम होना (Low Birth Weight)
  • डिलीवरी के बाद अत्यधिक रक्तस्राव का जोखिम (Postpartum Hemorrhage)
  • मां और बच्चे दोनों में कमजोरी और थकान

इसीलिए, IVF या सामान्य प्रेग्नेंसी प्रोटोकॉल से पहले, हीमोग्लोबिन स्तर की जांच रूटीन में शामिल होती है। Best Gynaecologist Hospital in Patna में गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन की नियमित जांच और जरूरत पड़ने पर पूरक सप्लीमेंट्स दिए जाते हैं, जिससे मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।

हीमोग्लोबिन कमी से होने वाली समस्याएं (Risk Factors of low Hemoglobin in Hindi)

हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से कई और बीमारी भी हो सकती है।

  • एनीमिया
  • ब्लड प्रेशर
  • संक्रमण का खतरा
  • शरीर में अकड़न और दर्द
  • पीरियड्स के दौरान दर्द
  • किडनी और लिवर संबंधी बीमारी
  • दिल से जुड़ी बीमारी
  • डिप्रेशन
  • बच्चों के विकास में देरी
  • गर्भावस्था संबंधी जटिलता

इसलिए हीमोग्लोबिन की कमी को नजरंदाज नहीं करना चाहिए। हीमोग्लोबिन के लक्षण दिखते हीं उसका निदान जरुर करवाना चाहिए जिससे आने वाली बीमारियों को रोका जा सकता है।

अभी पढ़े ..पीरियड्स पेन रिलीफ टिप्स

बचाव कैसे करें? (Prevention of Hemoglobin Deficiency in Hindi)

हीमोग्लोबिन की कमी बचने के लिए अपनी जीवनशैली और डायट में बदलाव करना जरूरी है।

  • हरी सब्जियां, चुकंदर, अनार, खजूर का सेवन
  • विटामिन C युक्त फल जैसे आंवला, संतरा
  • लोहे से भरपूर फूड्स जैसे गुड़, मेथी, पालक
  • Junk food, सोडा, ज्यादा चाय-कॉफी से परहेज
  • समय-समय पर ब्लड टेस्ट कराना

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए क्या खाएं? (What to Eat to Increase Hemoglobin in Hindi)

विशेषज्ञों के मुताबिक हीमोग्लोबिन की कमी को आसानी से दूर किया जा सकता है। हीमोग्लोबिन की कमी का निदान होते ही अपने डायट में बदलाव करके हीमोग्लोबिन के लेवल को आप ठीक कर सकते हैं।

  • पालक, ब्रोकली, मेथी, चुकंदर
  • खजूर, किशमिश, अंजीर, गुड़
  • अंडा, चिकन, मछली (Non-veg लेने वाले)
  • विटामिन C के लिए नींबू, संतरा, आंवला
  • फोलिक एसिड के लिए अंकुरित अनाज, स्प्राउट्स

निष्कर्ष

Hemoglobin in Hindi को समझना इसलिए ज़रूरी है क्योंकि यह हमारे शरीर की हर कोशिका तक ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य करता है। यदि आपकी ब्लड रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई है या आप इसके लक्षण महसूस कर रहे हैं, तो समय रहते जांच और इलाज करवाना बेहद जरूरी है।

Patna के भरोसेमंद महिला स्वास्थ्य और IVF सेंटर Diwya Vatsalya Mamta IVF Centre में, अनुभवी विशेषज्ञ Dr. Rashmi Prasad से परामर्श लें। यह Fertility Center in Patna पिछले 25 वर्षों से महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए Personalised और medically guided care प्रदान कर रहा है।

📞 Appointment बुक करें या अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने का क्या कारण है?

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के लिए लाल रक्त कोशिकाओं की कमी, थैलेसीमिया, कैंसर, एड्स, सिरोसिस, कुपोषण, फोलेट या विटामिन B12, आयरन की कमी, हड्डियों की मज्जा और स्टेम सेल में समस्या, लिंफोमा, बवासीर, पेट में अल्सर और महिलाओं में पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होना जैसे कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

हीमोग्लोबिन की कमी के क्या लक्षण होते हैं?

हीमोग्लोबिन की कमी से थकान, चक्कर आना, सांस फूलना, स्किन पीली पड़ना, और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी जैसे लक्षण सामने आते हैं।

घर पर तुरंत हीमोग्लोबिन कैसे बढ़ाएं?

पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां, मेथी, लहसुन, गाजर, गुड़ का सेवन करें, आयरन के सप्लीमेंट्स, खजूर, बादाम, अंजीर, पिस्ता, अखरोट और किशमिश, अंडा, चिकन और मछली, विटामिन C से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन करके आप घर पर ही हीमोग्लोबिन बढा सकते हैं।

हीमोग्लोबिन की कमी से कौन सा रोग होता है?

हीमोग्लोबिन की कमी से एनीमिया, ब्लड प्रेशर, संक्रमण का खतरा, शरीर में अकड़न और दर्द, पीरियड्स के दौरान दर्द, किडनी और लिवर संबंधी बीमारी, दिल से जुड़ी बीमारी, डिप्रेशन बच्चों के विकास में देरी और गर्भावस्था संबंधी जटिलता जैसी समस्याएं हो सकती है।

हीमोग्लोबिन कम हो तो क्या खाना चाहिए?

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए पालक, अनार, चुकंदर, खजूर, अंडा, चिकन, विटामिन C युक्त फल जैसे आंवला और संतरा का सेवन करें।

हीमोग्लोबिन की सामान्य मात्रा कितनी होनी चाहिए?

पुरुषों में 14-18 ग्राम/डेसीलीटर और महिलाओं में 12-16 ग्राम/डेसीलीटर हीमोग्लोबिन की सामान्य मात्रा मानी जाती है।

हीमोग्लोबिन कम होने पर कौन सा टेस्ट किया जाता है?

हीमोग्लोबिन की जांच के लिए Complete Blood Count (CBC) टेस्ट किया जाता है, जिसमें खून में RBC और हीमोग्लोबिन की मात्रा पता चलती है।

Hemoglobin kise kahate hain?

Hemoglobin (Hb ya HGB) khoon ke laal rakt kanikaon mein paaya jaane wala iron-yukt protein hai jo oxygen aur carbon dioxide ko body mein transport karta hai. Iski kami se anemia hoti hai.

Hemoglobin kaise badhaye?

Iron-rich food (palak, chukandar, gud, khajur, anaar), vitamin C wale fruits (nimbu, aamla), non-veg mein liver aur red meat, saath mein doctor ki salah par iron supplement se hemoglobin badhaya jaa sakta hai. Pregnancy mein iron+folic acid supplement zaroori hai.

Pregnancy mein hemoglobin kitna hona chahiye?

WHO ke anusaar pregnancy ke doraan hemoglobin 11 g/dL se upar hona chahiye. 10–10.9 = mild anemia, 7–9.9 = moderate, 7 se kam = severe. Kam hemoglobin par turant doctor se milein.

अपनी रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाकर सही सलाह लें

रिपोर्ट के नंबर अकेले पूरी कहानी नहीं बताते। आपकी उम्र, लक्षण और बाकी जांचों के साथ देखने पर ही इलाज तय होता है।

Dr. Rashmi Prasad · MBBS, DGO, DNB, PG-ART (University of Kiel, Germany) · 25+ वर्षों का अनुभव

कॉल करें: +91 97710 38137WhatsApp

मुफ्त परामर्श बुक करें →

Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre · Patliputra Colony, Patna, Bihar – 800013

अस्वीकरण (Disclaimer)

यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए है — यह किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। हर व्यक्ति की स्थिति अलग होती है — किसी भी इलाज, दवा या निर्णय से पहले योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें। Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna में मुफ़्त परामर्श के लिए +91 97710 38137 पर संपर्क करें।

Dr. Rashmi Prasad - Senior IVF Specialist

Dr. Rashmi Prasad

Director & Senior IVF Specialist · 25+ Years Experience

MBBS DGO DNB PG-ART · University of Kiel, Germany 🇩🇪

🏥 Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna, Bihar

Dr. Rashmi Prasad is one of Bihar’s most trusted infertility and gynecology specialists, with over 25 years of clinical experience. As Director of Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre (Patna), she has helped thousands of couples achieve parenthood through ethical, personalized IVF and reproductive care. Her advanced training in Reproductive Science from University of Kiel, Germany brings international fertility standards to patients across Bihar.

🏆 Awards & Recognition

  • 🏆 Asia’s Greatest IVF Specialist — 2017
  • 🎉 National Fertility Award — 2022
  • Health Icon of Bihar — 2025
  • 🏅 Icon of Bihar — Outlook 2013
  • 🏅 IFS-Meyer Achievers Award
  • 🏅 Bihar Healthcare Excellence Award
  • 🏆 Mirchi Excellence Award — 2024

🩺 Specializations

IVF Treatment ICSI IUI Male Infertility High-Risk Pregnancy Gynaecology Laparoscopic Surgery

Dr. Rashmi Prasad

Dr. Rashmi Prasad is one of Bihar’s most trusted infertility and gynaecology specialists, with over 25 years of clinical experience. As Director of Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna, she has helped thousands of couples achieve parenthood through ethical, personalised IVF and reproductive care. She holds an MBBS, DGO and DNB, along with a PG-ART (Post Graduate in Assisted Reproductive Technology) from the University of Kiel, Germany. Her expertise covers IVF, ICSI, IUI, male infertility, high-risk pregnancy and laparoscopic surgery. Dr. Prasad has received several honours, including Asia’s Greatest IVF Specialist (2017), Icon of Bihar (2013), National Fertility Award (2022), Health Icon of Bihar (2025) and the Mirchi Excellence Award (2024).

Related Articles