IVF Treatment

IVF प्रक्रिया Step-by-Step: पटना में IVF कैसे होता है (Hindi Guide 2026)

गर्भधारण करने में मुश्किलों का सामना कर रहे दंपत्तियों के लिए IVF (In Vitro Fertilization) आशिर्वाद रूप बना है। संतान की उम्मीद खो बैठे दंपतियों के घर में आज किलकारियों का कारण बना है IVF। अगर आप भी पटना में IVF के लिए भरोसेमंद सेंटर ढूंढ (Best IVF Center in Patna) रहे हैं तो Diwya Vatsalya Mamta IVF Center, Patna बेहतरीन विकल्प है।  

आज इस ब्लॉग में हम आपको IVF प्रक्रिया, उसकी लागत और Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre की फैसेलिटीज के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

Patna में IVF शुरू करने से पहले एक बार बात कर लें

हर दंपति का कारण अलग होता है — और कभी-कभी IVF से पहले आसान इलाज भी काम कर जाता है। जांच देखे बिना कोई भी सलाह अधूरी है।

Dr. Rashmi Prasad · MBBS, DGO, DNB, PG-ART (University of Kiel, Germany) · 25+ वर्षों का अनुभव

कॉल करें: +91 97710 38137WhatsApp

IVF Centre in Patna — पूरी जानकारी →

Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre · Patliputra Colony, Patna, Bihar – 800013

IVF शुरू करने से पहले — जो हर दंपत्ति को जानना चाहिए

बिहार में रोज़ाना सैकड़ों दंपत्ति IVF के बारे में पूछते हैं। ज़्यादातर को यही लगता है कि IVF सीधे एक injection लगाया, अंडे निकाले, गर्भ रख दिया — बस। सच ये है कि IVF एक पूरी योजना-बद्ध प्रक्रिया है, जिसमें खोज-बीन, तैयारी, और निगरानी सब जबरी है।

डॉ. रश्मि प्रसाद (25+ वर्षों का अनुभव) कहती हैं — “मैं जब भी पहली बार किसी जोड़े से मिलती हूं, पहले एक घंटे बस बात करती हूं — मरीज़ को ज्यादा बोलने देती हूं। कितने साल की शादी है, कौन-कौन-से डॉक्टरों से मिले, कौन-से टेस्ट हो चुके हैं, क्या परिवार का दबाव है, आर्थिक स्थिति कैसी है — सब बातें। तभी सही IVF plan बनता है।”

IVF प्रक्रिया के 6 चरण — क्या-क्या होता है

चरण 1: पूर्ण जांच — दोनों पार्टनरों की

पहले 3-5 दिन में सभी जयांच पूरी होती हैं। महिला के: हार्मोन टेस्ट (FSH, LH, AMH), अल्ट्रासाउंड (डिंबग्रंथियों और बच्चेदानी की), HSG टेस्ट (फैलोपियन ट्यूब की)। पुरुष के: सीमन एनालिसिस (शुक्राणु की संख्या, चलने की गति, आकार)।

“मैं एक semen analysis पर नहीं टिकती। 3 बार करवाती हूं — रीडिंग रोज़ बदलती है” — डॉ. रश्मि

चरण 2: Protocol चनाव — आपके लिए खास योजना

जांच के बाद डॉक्टर आपकी आयु, AMH लेवल, डिंबों की संख्या, और पिछले इलाज के आधार पर protocol चुनती हैं। आमतौर पर 3 मुख्य protocol:

  • Long agonist protocol — जब AMH नॉर्मल हो और डिंबों की संख्या अच्छी हो। परिणाम सर्वोत्तम होते हैं।
  • Antagonist protocol — जब OHSS का खतरा या PCOS हो। कम injection, ज्यादा सुरक्षित।
  • Mild stimulation — जब 38+ आयु हो या AMH कम हो। नम्र प्रोटोकॉल, कम दवाईयां।

चरण 3: अंडों की वृद्धि (Stimulation) — 10 से 12 दिन

मासिक चक्र के दूसरे दिन से रोज़ injection लगना शुरू होता है। आप खुद घर पर भी लगा सकती हैं — संस्था आपको सिखाती है। एक से दो दिन में अल्ट्रासाउंड से डिंबों की वृद्धि देखी जाती है। जब डिंब 18-20 mm तक पहुंचे — तब ट्रिगर injection लगता है।

चरण 4: अंडे निकालना (Egg Retrieval) — 20 मिनट

Trigger injection के 36 घंटे बाद anesthesia देकर अंडे निकाले जाते हैं। 20 मिनट की प्रक्रिया। आमतौर पर 8 से 15 अंडे मिलते हैं। पति उसी दिन सीमन साम्पल देते हैं। लैब में अंडे और शुक्राणु मिलाए जाते हैं।

चरण 5: भ्रूण बनना (Embryo Culture) — 3 से 5 दिन

बने हुए भ्रूणों को special incubator में 3 से 5 दिन रखा जाता है। embryologist रोज़ चेक करते हैं। जो सबसे स्वस्थ दिखाई दें (Grade A ya AA) — वो चुने जाते हैं।

चरण 6: भ्रूण ट्रांसफर + जांच — आख़िरी कदम

Day 5 पर embryo transfer होता है — 5 मिनट का process, koi दर्द नहीं। बाकी भ्रूण freeze किए जा सकते हैं — भविष्य में जरूर पड़े तो काम आएंगे। 14 दिन बाद beta hCG blood test — गर्भ ठहरा या नहीं — यहीं पता चल जाता है।

IVF का 90-दिन का Timeline — सफ़र एक नज़र में

दिनक्या होता है
Day 1-3पहली मुलाकात, पूर्ण जांच दोनों की
Day 4-14Protocol चनाव, तैयारी (खान-पान, supplements)
Day 15-25Injection + monitoring (ज्यादातर घर पर)
Day 26अंडे निकालना (20 मिनट)
Day 27-30लैब में भ्रूण बनना
Day 31भ्रूण ट्रांसफर (5 मिनट)
Day 44Beta hCG test — पॉजिटिव या नेगेटिव
Day 60पहला USG — gestational sac
Day 90धड़कन चेक — प्रेगनेंसी confirm

बिहार के दंपत्तियों को IVF में आने वाली आम समस्याएं

डॉ. रश्मि बताती हैं — “मेरे पास मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया, दरभंगा, भोजपुर, भागलपुर — सब जगह से मरीज़ आते हैं। गांव के दंपत्तियों में आमतौर पर 3 बातें बड़ी समस्या होती हैं।”

  • बार-बार पटना आना: बस चलाना, समय निकालना — मुश्किल। इसलिए जो भी जांच या monitoring एक दिन में हो सकती हैं — एक साथ करवाते हैं।
  • Injection बार-बार सेंटर में आकर लगवाना: ङबर्दास्त — इसलिए मुफ्त me मरीज़ को घर पर injection लगाने का training दिया जाता है।
  • पैसे की चिंता: एक साथ भुगतान नहीं कर पाते — इसलिए EMI की सुविधा है।

IVF की तैयारी में ये 6 बातें जरूर करें

  • 3-4 लीटर पानी रोज़ाना: Egg quality बढ़ती है, bachedani की परत बढ़ती है।
  • Folic acid + Vitamin D: IVF से 3 महीने पहले से लेना चाहिए।
  • नींद 7-8 घंटे: नींद कम होने से हार्मोन बिगड़ते हैं।
  • चाय/कॉफी घटाएं: दिन में 1-2 कप से ज्यादा नहीं।
  • टेंशन न लें: योग, ध्यान, नमाज़ — जो भी मन शांत करे।
  • डॉक्टर पर भरोसा: बार-बार डॉक्टर ना बदलें — एक डॉक्टर पर टिकें।

IVF के बाद क्या सावधानियां जरूरी हैं

भ्रूण ट्रांसफर के बाद ज्यादातर लोग सोचते हैं कि बेड रेस्ट लेना है। एसा नहीं है। आम ज्यों का ज्यों चलना-फिरना ठीक है। बस भारी सामान नहीं उठाना, बड़ी यात्रा मत करना। Progesterone गोली या injection नियमित लेना जरूरी है। 14 दिन तक test न करवाएं — गलत result आ सकता है।

IVF के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

IVF कराने के लिए सही उम्र क्या है?

25 से 35 वर्ष के बीच की उम्र IVF के लिए बेस्ट मानी जाती है। बढ़ती उम्र के साथ सफलता दर घटती जाती है।

क्या IVF से 100% सफलता मिलती है?

नहीं, लेकिन Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre में सफलता दर 75% to 80% से ज्यादा है जो देश की औसतन सफलता दर से काफी बेहतर है।

क्या IVF में कोई Side Effect होता है?

IVF में साइड इफेक्ट्स की मात्रा कम होती है। कुछ मामलों में हल्के सिरदर्द या सूजन हो सकती है, लेकिन हमारी मॉनिटरिंग में इन सभी बातों का ख्याल रखा जाता हैं।

IVF की लागत में क्या-क्या शामिल होता है?

IVF की लागत में कंसल्टेंशन, हार्मोन इंजेक्शन, लैब चार्जिस, भ्रूण स्थानांतरित आदि शामिल होते हैं। इसके अतिरिक्त और कोई hidden charges नहीं होते हैं।

IVF प्रक्रिया कितने समय में पूरी होती है?

IVF ट्रीटमेंट लगभग 4 से 6 सप्ताह का समय लगता है, हालांकि कुछ मामलों में देरी भी हो सकती है  

अस्वीकरण (Disclaimer)

यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए है — यह किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। हर व्यक्ति की स्थिति अलग होती है — किसी भी इलाज, दवा या निर्णय से पहले योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें। Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna में मुफ़्त परामर्श के लिए +91 97710 38137 पर संपर्क करें।

Dr. Rashmi Prasad - Senior IVF Specialist

Dr. Rashmi Prasad

Director & Senior IVF Specialist · 25+ Years Experience

MBBS DGO DNB PG-ART · University of Kiel, Germany 🇩🇪

🏥 Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna, Bihar

Dr. Rashmi Prasad is one of Bihar’s most trusted infertility and gynecology specialists, with over 25 years of clinical experience. As Director of Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre (Patna), she has helped thousands of couples achieve parenthood through ethical, personalized IVF and reproductive care. Her advanced training in Reproductive Science from University of Kiel, Germany brings international fertility standards to patients across Bihar.

🏆 Awards & Recognition

  • 🏆 Asia’s Greatest IVF Specialist — 2017
  • 🎉 National Fertility Award — 2022
  • Health Icon of Bihar — 2025
  • 🏅 Icon of Bihar — Outlook 2013
  • 🏅 IFS-Meyer Achievers Award
  • 🏅 Bihar Healthcare Excellence Award
  • 🏆 Mirchi Excellence Award — 2024

🩺 Specializations

IVF Treatment ICSI IUI Male Infertility High-Risk Pregnancy Gynaecology Laparoscopic Surgery

Dr. Rashmi Prasad

Dr. Rashmi Prasad is one of Bihar’s most trusted infertility and gynaecology specialists, with over 25 years of clinical experience. As Director of Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna, she has helped thousands of couples achieve parenthood through ethical, personalised IVF and reproductive care. She holds an MBBS, DGO and DNB, along with a PG-ART (Post Graduate in Assisted Reproductive Technology) from the University of Kiel, Germany. Her expertise covers IVF, ICSI, IUI, male infertility, high-risk pregnancy and laparoscopic surgery. Dr. Prasad has received several honours, including Asia’s Greatest IVF Specialist (2017), Icon of Bihar (2013), National Fertility Award (2022), Health Icon of Bihar (2025) and the Mirchi Excellence Award (2024).

Related Articles