Female Infertility

FSH Test in Hindi: कब और क्यों जरूरी है यह जांच?

FSH Test in Hindi एक महत्वपूर्ण रक्त परीक्षण है जो फॉलिकल स्टिमुलेटिंग हॉरमोन (FSH) के स्तर को मापता है। यह टेस्ट महिलाओं और पुरुषों दोनों में प्रजनन क्षमता और हार्मोनल संतुलन की जांच के लिए किया जाता है। इस टेस्ट के माध्यम से डॉक्टर यह पता लगा सकते हैं कि आपके फर्टिलिटी से जुड़ी कोई समस्या तो नहीं है और इसके आधार पर सही उपचार की योजना बनाई जा सकती है।

अगर आपको फॉलिकल स्टिमुलेटिंग हॉरमोन (FSH) टेस्ट कराना है, तो Diwya Vatsalya Mamta IVF एक भरोसेमंद विकल्प है। यहाँ अनुभवी डॉक्टर और आधुनिक तकनीक की मदद से सभी जरूरी जाँच की जाती हैं। Dr. Rashmi Prasad, Senior IVF Specialist, प्रजनन उपचार में 20+ साल से अधिक अनुभव रखती हैं।

FSH क्या है? (What is FSH Test in Hindi)

FSH test kya hota hai? यह एक महत्वपूर्ण रक्त परीक्षण है जो फॉलिकल स्टिमुलेटिंग हार्मोन (FSH) के स्तर को मापता है। महिलाओं में यह हार्मोन मासिक चक्र (Menstrual Cycle) और अंडाणु (Egg) विकास को नियंत्रित करता है, जबकि पुरुषों में यह स्पर्म उत्पादन (Sperm Production) और प्रजनन क्षमता (Fertility) को प्रभावित करता है। FSH टेस्ट हार्मोनल संतुलन (Hormonal Balance) और प्रजनन स्वास्थ्य (Reproductive Health) की जांच के लिए किया जाता है।

FSH हार्मोन क्यों बढ़ता है?

FSH hormone कई कारणों से बढ़ सकता है। महिलाओं में यह खासकर मेनोपॉज के समय या उम्र बढ़ने पर होता है। पुरुषों में भी जब स्पर्म उत्पादन कम होता है, तो FSH का स्तर बढ़ जाता है। इसलिए, FSH का बढ़ना हार्मोनल असंतुलन या प्रजनन स्वास्थ्य की समस्या का संकेत हो सकता है।

FSH टेस्ट क्यों किया जाता है? (Why is the FSH Test Done)

FSH Test in Hindi का उपयोग शरीर में फॉलिकल स्टिमुलेटिंग हॉरमोन के स्तर की जांच के लिए किया जाता है। यह टेस्ट विशेष रूप से उन समस्याओं के निदान के लिए किया जाता है, जिनमें इनफर्टिलिटी (Infertility), अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods), मेनोपॉज (Menopause) के असामान्य विकास जैसे लक्षण शामिल हैं। आइए जानते हैं किन स्थितियों में यह टेस्ट जरूरी हो सकता है।  

महिलाओं में (In Women)

  • अनियमित मासिक चक्र (Irregular Menstrual Cycle)
  • प्रजनन क्षमता में कमी (Reduced Fertility)
  • पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS)
  • मेनोपॉज से पहले हार्मोनल बदलाव (Premature Menopause)
  • ओवेरियन सिस्ट या ट्यूमर (Ovarian Cysts or Tumors)
  • थाइराइड हार्मोन असंतुलन (Thyroid Hormone Imbalance)

पुरुषों में (In Men)

  • कम स्पर्म काउंट (Low Sperm Count)
  • टेस्टिकल की समस्याएं (Testicular Issues)
  • हार्मोनल असंतुलन (Hormonal Imbalance)
  • सेक्स ड्राइव में कमी (Reduced Sex Drive)
  • यौन क्षमता में कमी (Erectile Dysfunction)

अन्य कारण (Other Reasons):

  • पिट्यूटरी ग्रंथि या हाइपोथैलेमस की बीमारी (Pituitary or Hypothalamus Disorders)
  • तनाव और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं (Stress and Mental Health Issues)
  • दवाओं या चिकित्सा उपचार का प्रभाव (Effects of Medications or Treatments)
  • पोषण की कमी (Nutritional Deficiencies)

जरूरी जानकारी: अगर आपको ऊपर बताए गए किसी भी लक्षण का अनुभव हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है। आप हमारे अनुभवी Dr. Rashmi Prasad, Senior IVF Specialist से भी संपर्क कर सकती हैं, जो महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखती हैं।

FSH टेस्ट की प्रक्रिया (FSH Test Procedure)

FSH Test in Hindi शरीर में प्रोलैक्टिन हार्मोन के स्तर को जांचने के लिए किया जाता है। ह हार्मोन महिलाओं में मासिक चक्र और ओव्यूलेशन को नियंत्रित करता है, जबकि पुरुषों में यह स्पर्म उत्पादन में मदद करता है। FSH टेस्ट के लिए आमतौर पर दो प्रकार के सैंपल लिए जाते हैं: ब्लड टेस्ट और यूरिन टेस्ट। 

1. ब्लड टेस्ट : इसमें आपके हाथ की नस से थोड़ा सा खून लिया जाता है। यह प्रक्रिया बहुत जल्दी, लगभग 3 मिनट में पूरी हो जाती है। ब्लड टेस्ट से शरीर में FSH का स्तर पता चलता है।

2. यूरिन टेस्ट : यह टेस्ट खास परिस्थितियों में किया जाता है। है। आपको 24 घंटे के अंदर एक या दो बार यूरिन देना होता है। यूरिन देते समय साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है।

पुरुषों के लिए FSH सामान्य सीमा

पुरुषों में FSH का सामान्य स्तर 1.5 से 12.4 mlU/mL के बीच रहता है। पुरुषों में कम FSH होना हाइपोथैलेमस या पिट्यूटरी ग्रंथि की शिथिलता का संकेत है और FSH का उच्च स्तर अंडकोष की क्षति का संकेत हो सकता है।

महिलाओं के लिए FSH सामान्य सीमा

महिलाओं में मासिक चक्र के शुरूआत में FSH का स्तर 3.5 से 12.5 mlU/mL, ओवुलेशन के दौरान 4.7 से 21.5 mlU/mL और मेनोपॉज के बाद 25 mlU/mL तक बढ़ जाता है। पिट्यूटरी ग्रंथि में खराबी, ओवरी में पर्याप्त अंडे न बना पा रहे हो तब महिलाओं में FSH का लेवल कम होता है। उच्च FSH महिलाओं में मेनोपॉज, पेरिमेनोपॉज, PCOS, डिम्बग्रंथि ट्यूमर की समस्या का संकेत हो सकता है।

Diwya Vatsalya Mamta IVF में IVF treatment से गुजरने वाली महिलाएं अपने उपचार योजना को अनुकूलित करने के लिए अपने FSH test भी करवा सकती हैं।

उम्र के अनुसार सामान्य FSH स्तर (Normal FSH Levels by Age)

FSH Test in Hindi – फॉलिकल स्टिमुलेटिंग हार्मोन का स्तर उम्र और शारीरिक स्थिति के अनुसार बदलता रहता है। आइये जानते है, आयु के अनुसार सामान्य FSH स्तर चार्ट को

FSH का सामान्य स्तरयौवन से पहले (IU/L)यौवन के दौरान (IU/L)पीरियड्स के दौरान (IU/L)पीरियड्स के बाद (IU/L)
महिलाओं0-4.00.3-10.04.5-21.525.8-134.8
पुरुषों0-5.00.3-10.0
बच्चों<0.4

FSH स्तर को नियंत्रित करने के आसान तरीके (How to Control FSH Levels)

FSH Test in Hindi के बाद अक्सर लोग पूछते हैं कि FSH स्तर को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है। इसे नियंत्रित करने के लिए सही उपचार और जीवनशैली में बदलाव जरूरी है। आइए जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण उपाय:

  • स्वस्थ आहार लें : फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर आहार लें।
  • नियमित व्यायाम करें : योग, पैदल चलना और हल्का व्यायाम हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है।
  • तनाव कम करें : ध्यान, मेडिटेशन और गहरी सांस लेने से मानसिक तनाव घटाएं।
  • पर्याप्त नींद लें : रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी नींद हार्मोन के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करती है।
  • डॉक्टर की सलाह लें : यदि FSH स्तर बहुत अधिक या कम हो, तो डॉक्टर की सलाह अनुसार दवाएं या हार्मोन थेरेपी कराएं।

पटना  में FSH टेस्ट की कीमत क्या है? (What is the Cost of the FSH Test in Patna)

FSH (Follicle-Stimulating Hormone) टेस्ट एक महत्वपूर्ण टेस्ट है जो महिला और पुरुष दोनों की प्रजनन क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है। पटना में सभी लेबोरेटरी और होस्पिटल में FSH test की कीमत अलग अलग होती है। हालांकि आम तौर पर इसकी कीमत Rs 500-1000 के बीच होती है। FSH टेस्ट करवाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें और विभिन्न लैब्स से कीमतों की तुलना करें तब जा के सही जगह जा के टेस्ट करवाए ।

निष्कर्ष

FSH Test in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी इस ब्लॉग में दी गई है।  FSH हार्मोन का सही स्तर आपके मासिक चक्र, ओव्यूलेशन और फर्टिलिटी के लिए बेहद जरूरी है। समय पर FSH टेस्ट कराकर आप हार्मोनल असंतुलन और प्रजनन से जुड़ी समस्याओं का सही निदान करवा सकते हैं।

Dr. Rashmi Prasad (Senior IVF Specialist) और Diwya Vatsalya Mamta IVF आपकी मदद कर सकते हैं। यहां उन्नत तकनीकों और विशेषज्ञों की देखरेख में हर मरीज को सही इलाज दिया जाता है। यदि आपको प्रोलैक्टिन से जुड़ी कोई समस्या हो रही है, तो आज ही डॉक्टर से संपर्क करें और उचित परामर्श लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

एफएसएच Test कैसे किया जाता है?

FSH टेस्ट दो तरीके से – ब्लड और युरिन सैंपल के जरिए किया जाता है।

FSH टेस्ट किस उम्र में कराना चाहिए?

अगर FSH असंतुलन होने के लक्षण दिखें तो बिना कोई उम्र देखे तुरंत हीं डॉक्टर से संपर्क करें और उनके सुझाव पर FSH टेस्ट करवाएं।

एफएसएच Test की रिपोर्ट कैसे समझें?

FSH का कम लेवल ओवेरियन के बेहतर फंक्शन को दिखाता है और उच्च स्तर ओवेरियन रिजर्व की ओर संकेत देता है, जो गर्भावस्था को कठिन बना देता है।

FSH टेस्ट के सामान्य स्तर क्या हैं?

महिलाओं में मासिक चक्र के शुरूआत में FSH का स्तर 3.5 से 12.5 mlU/mL, ओवुलेशन के दौरान 4.7 से 21.5 mlU/mL और मेनोपॉज के बाद 25 mlU/mL तक बढ़ जाता है और पुरुषों में 0-5.-0 से 0.3-10.0 mlU/mL तक हो सकता है।

FSH टेस्ट क्या है और यह किसके लिए उपयोगी है?

FSH एक तरह का हार्मोन हीं होता है। इस टेस्ट के जरिए प्रजनन स्वास्थ्य और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं के निदान किया जाता है।

एफएसएच Test से पहले कौन-सी तैयारी आवश्यक है?

इस टेस्ट से पहले किसी भी तैयाररी की जरूरत नहीं होती लेकिन महिला को अपनी पीरियड्स की तारीख के बारे में डॉक्टर को बताना जरूरी है। इसके अलावा अगर महिला कोई दवा या सप्लिमेंट ले रही हो तो उसके बारे में भी डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है।

FSH टेस्ट कराने का सबसे अच्छा समय कब है?

फर्टिलिटी के लिए FSH टेस्ट करवाना हो तो इस टेस्ट के लिए महिला के पीरियड्स का तीसरा दिन सबसे अच्छा समय रहता है।

अपनी स्थिति डॉक्टर से सीधे समझें

इंटरनेट पर पढ़ी जानकारी हर मरीज़ पर लागू नहीं होती। आपकी जांच और इतिहास देखे बिना सही सलाह संभव नहीं है।

Dr. Rashmi Prasad · MBBS, DGO, DNB, PG-ART (University of Kiel, Germany) · 25+ वर्षों का अनुभव

कॉल करें: +91 97710 38137WhatsApp

मुफ्त परामर्श बुक करें →

Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre · Patliputra Colony, Patna, Bihar – 800013

अस्वीकरण (Disclaimer)

यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए है — यह किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। हर व्यक्ति की स्थिति अलग होती है — किसी भी इलाज, दवा या निर्णय से पहले योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें। Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna में मुफ़्त परामर्श के लिए +91 97710 38137 पर संपर्क करें।

Dr. Rashmi Prasad - Senior IVF Specialist

Dr. Rashmi Prasad

Director & Senior IVF Specialist · 25+ Years Experience

MBBS DGO DNB PG-ART · University of Kiel, Germany 🇩🇪

🏥 Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna, Bihar

Dr. Rashmi Prasad is one of Bihar’s most trusted infertility and gynecology specialists, with over 25 years of clinical experience. As Director of Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre (Patna), she has helped thousands of couples achieve parenthood through ethical, personalized IVF and reproductive care. Her advanced training in Reproductive Science from University of Kiel, Germany brings international fertility standards to patients across Bihar.

🏆 Awards & Recognition

  • 🏆 Asia’s Greatest IVF Specialist — 2017
  • 🎉 National Fertility Award — 2022
  • Health Icon of Bihar — 2025
  • 🏅 Icon of Bihar — Outlook 2013
  • 🏅 IFS-Meyer Achievers Award
  • 🏅 Bihar Healthcare Excellence Award
  • 🏆 Mirchi Excellence Award — 2024

🩺 Specializations

IVF Treatment ICSI IUI Male Infertility High-Risk Pregnancy Gynaecology Laparoscopic Surgery

Dr. Rashmi Prasad

Dr. Rashmi Prasad is one of Bihar’s most trusted infertility and gynaecology specialists, with over 25 years of clinical experience. As Director of Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna, she has helped thousands of couples achieve parenthood through ethical, personalised IVF and reproductive care. She holds an MBBS, DGO and DNB, along with a PG-ART (Post Graduate in Assisted Reproductive Technology) from the University of Kiel, Germany. Her expertise covers IVF, ICSI, IUI, male infertility, high-risk pregnancy and laparoscopic surgery. Dr. Prasad has received several honours, including Asia’s Greatest IVF Specialist (2017), Icon of Bihar (2013), National Fertility Award (2022), Health Icon of Bihar (2025) and the Mirchi Excellence Award (2024).

Related Articles