Male Infertility

USG Scrotum Test in Hindi: यूएसजी स्क्रोटम टेस्ट क्या है? प्रक्रिया और खर्च

संक्षेप में (Quick Answer): मेरी 25 साल के अनुभव में, USG Scrotum Test पुरुष बांझपन की जांच में एक बहुत ही अहम और सुरक्षित टेस्ट है। यह एक दर्दरहित अल्ट्रासाउंड प्रक्रिया है जिसमें न कोई रेडिएशन होता है, न एनेस्थीसिया की जरूरत, और रिपोर्ट उसी दिन 3-4 घंटे में मिल जाती है। इससे टेस्टिकुलर टॉरशन, बांझपन, बांझ, एपिडीडिमाइटिस जैसी समस्याओं का सही निदान होता है। इसकी लागत ₹679 से ₒ2100 तक होती है अस्पताल के आधार पर। — Dr. Rashmi Prasad

पुरुष में कई तरह की मेडिकल जांच करने के लिए USG स्क्रोटम टेस्ट किया जाता है। यह टेस्ट सुरक्षित और दर्द रहित होता है। इस टेस्ट में ट्रांसड्यूसर का उपयोग किया जाता है। पुरुष के प्रजनन अंग अंडकोष संबंधित किसी भी समस्या का निदान करने के लिए यूएसजी स्क्रोटम टेस्ट (USG Scrotum Test in Hindi) किया जाता है। इसमें एक्स रे की तरह रेडिएशन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

यूएसजी स्क्रोटम टेस्ट क्या है? (USG Scrotum Test in Hindi)

USG स्क्रोटम टेस्ट एक इमेजिंग टेस्ट है जिसमें अंडकोष (Testicles)और उसके आसपास के टिशू की तस्वीरें बनाने के लिए ध्वनि तरंगों का उपयोग किया जाता है। यह टेस्टिकल्स, एपिडीडिमिस और स्क्रोटम (अंडकोष की थैली) के विकारों की जांच की जाती है।

यह एक तरह सोनोग्राफी की तरह ही होता है। इसमें त्वचा पर जेल लगाया जाता है और बाद में उस पर ट्रांसड्यूसर घूमाया जाता है। ध्वनि तरंगें जेल के जरिए बॉडी में दाखिल होते हैं। इससे शरीर की अंदरूनी हिस्से की जांच की जा सकती है। इस टेस्ट की इमेज या वीडियो कंप्यूटर पर देखें जा सकते हैं।

USG Scrotum Test क्यों किया जाता है?

टेस्टिकल्स से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए USG स्क्रोटम टेस्ट किया जाता है।

✅ अंडकोष में द्रव्यमान सिस्टिक है या कुछ ठोस और उसका स्थान निर्धारित करने के लिए यूएसजी स्क्रोटम टेस्ट किया जाता है।
✅ स्क्रोटम एरिया में ट्रॉमा का पता लगाने के लिए।
✅ टेस्टिकुलर दर्द या सूजन की स्थिति में उसके कारण का निदान करने के लिए।
✅ वैरिकोसेल जैसे बांझपन के अन्य कारणों का निदान करने के लिए।
✅ एक या दोनों टेस्टिकल्स छोटे या बड़े होने का कारण जानने के लिए।
✅ टेस्टिकुलर टॉरशन की स्थिति का पता लगाने के लिए।

USG Scrotum Test से किन बीमारियों का पता चलता है?

USG Scrotum से निम्नलिखित बीमारियों का पता लगाया जा सकता है

1. टेस्टिकुलर टॉरशन

यदि स्क्रोटम जैसे संवेदनशील एरिया में अचानक दर्द शुरू हो जाता है तो यह चिंता का विषय है और इसे नजरंदाज नहीं करना चाहिए। इस स्थिति में टेस्टिकल्स को रक्त पहुंचाने वाली नलिका मुड़ जाती है और एक टेस्टिकल में अचानक से तेज दर्द होता है।

2. बांझपन

इनफर्टिलिटी की जांच के लिए भी यूएसजी स्क्रोटम टेस्ट किया जाता है। टेस्टिकल्स में हीं स्पर्म का निर्माण होता है और यहीं पर संग्रहीत होते हैं। ऐसे में इस एरिया में होने वाली समस्या बांझपन का कारण बन सकती है।

3. टेस्टिकुलर लम्प (गांठें)

टेस्टिकुलर लम्प कैंसरयुक्त ट्यूमर भी हो सकता है। स्क्रोटम अल्ट्रासाउंड के दौरान लम्प के आकार, स्थान और अन्य मापदंड के आधार पर जांच की जाती है। अगर अल्ट्रासाउंड इमेज़ में लम्प ठोस दिखाई देती है तो यह कैंसरयुक्त हो सकती है और अगर तरल पदार्थ से बनी है तो हानिरहित होती है‌।

4. एपिडीडिमाइटिस

स्क्रोटम में दर्द का कारण एपिडीडिमाइटिस भी हो सकता है। एपिडीडिमाइटिस के कारण टेस्टिकल के चारों ओर तरल पदार्थ जमा हो जाता है, जिसकी वजह से सूजन या गांठ बन सकती है। हालांकि एंटीबायोटिक दवाओं की मदद से इसका इलाज संभव है।

USG Scrotum Test के जोखिम

यूएसजी स्क्रोटम टेस्ट एक सुरक्षित प्रक्रिया है। इस टेस्ट के कोई भी जोखिम या साइड इफेक्ट्स नहीं है। इसमें ट्रांसड्यूसर का इस्तेमाल किया जाता है। एक्स-रे की तरह इसमें रेडिएशन भी नहीं होता है। टेस्ट के दौरान एनेस्थीसिया की आवश्यकता भी नहीं होती है। इतना ही नहीं टेस्ट होने के बाद अस्पताल या क्लिनिक में रूकने की भी जरूरत नहीं होती है।

USG Scrotum Test की तैयारी कैसे करें?

✅ यूएसजी स्क्रोटम टेस्ट के लिए मरीज या किसी को भी कोई खास तैयारी करने की आवश्यकता नहीं है।
✅ हालांकि टेस्ट से पहले मरीज को अस्पताल के कपड़े पहनने के लिए कहा जाता है।
✅ टेस्ट से पहले डायट में बदलाव या फिर उपवास की भी कोई आवश्यकता नहीं है।
✅ टेस्ट के दौरान एनेस्थीसिया की भी जरूरत नहीं होती है। इस टेस्ट में एक्स रे की तरह रेडिएशन नहीं होता है इसलिए यह हानिरहित भी होता है  

और पढ़े : एफएसएच टेस्ट क्या है? और कब किया जाता है?

USG Scrotum Test Price – इस टेस्ट की कीमत कितनी होती है?

यूएसजी स्क्रोटम टेस्ट की लागत सभी अस्पतालों में अलग-अलग होती है। आमतौर पर अनुभवी विशेषज्ञ और अस्पताल के लोकेशन के मुताबिक इस टेस्ट की लागत होती है। हालांकि आमतौर पर 💰 USG Scrotum Test की लागत ₹679 से लेकर ₹2100 तक हो सकती है।

USG Scrotum Test Patna में कहां करवाएं?

अगर आपको USG Scrotum Test करवाना है और साथ ही सही निदान और विशेषज्ञ सलाह भी चाहिए, तो IVF Specialist Doctor in Patna से मिलना बेहतर विकल्प है। इससे एक ही जगह टेस्ट भी हो जाता है और तुरंत एक्सपर्ट सलाह भी मिल जाती है — अलग-अलग जगह भटकने की जरूरत नहीं पड़ती।

निष्कर्ष

पुरुष के प्रजनन अंग – टेस्टिकुलर से जुड़ी कोई भी समस्या के निदान के लिए यूएसजी स्क्रोटम टेस्ट (USG Scrotum Test in Hindi) किया जाता है। टेस्टिकुलर टॉरशन से लेकर इनफर्टिलिटी हो या एपिडीडिमाइटिस जैसे समस्याओं का निदान किया जाता है। यह टेस्ट दर्द रहित होने के बाद भी हानिरहित है। इस संपूर्ण टेस्ट में 20-30 मिनट का हीं समय लगता है, इसके बाद आप तुरंत हीं घर भी जा सकते हैं। सही निदान और उपचार के लिए Diwya Vatsalya Mamta IVF में विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

USG Scrotum Test क्या होता है?

USG Scrotum Test अल्ट्रासाउंड टेस्ट होता है। इसमें पुरुष के प्रजनन अंग – टेस्टिकल्स से संबंधित समस्याएं जैसे कि टेस्टिकल टॉरशन, टेस्टिकल में सूजन, एपिडीडिमाइटिस, इनफर्टिलिटी का निदान किया जाता है।

USG Scrotum Test कैसे किया जाता है?

USG Scrotum Test में अल्ट्रासाउंड की तरह ट्रांसड्यूसरका इस्तेमाल किया जाता है। सबसे पहले त्वचा पर जेल लगाया जाता है और उसके बाद उस पर ट्रांसड्यूसर घूमाया जाता है। जिससे अंदरुनी अंगों की इमेज या वीडियो को कंप्यूटर पर देखा जा सकता है।

USG Scrotum Test की रिपोर्ट कितने समय में मिलती है?

अस्पताल या फिर क्लिनिक में उपलब्ध सुविधा के अनुसार रिपोर्ट आने का समय अलग अलग हो सकता है, आमतौर पर 3-4 घंटे में इस टेस्ट की रिपोर्ट आ सकती है।

USG Scrotum Test की कीमत कितनी होती है?

यूएसजी स्क्रोटम टेस्ट की कीमत सभी अस्पतालों और क्लिनिक में अलग-अलग होती है। आमतौर पर इसकी कीमत ₹679 से लेकर ₹2100 तक हो सकती है।

USG Scrotum Test कहां करवा सकते हैं?

यूएसजी स्क्रोटम टेस्ट किसी भी नजदीकी सरकार मान्य अस्पताल या फिर क्लिनिक में करवा सकते हैं।

क्या USG Scrotum Test से दर्द होता है?

जी, नहीं। यूएसजी स्क्रोटम टेस्ट बिल्कुल हीं दर्द रहित होता है।

मेडिकल डिस्क्लेमर

यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी मेडिकल सलाह का विकल्प नहीं है। हर मरीज की स्थिति अलग होती है, इसलिए इलाज से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले एक योग्य fertility specialist से ज़रूर परामर्श लें।

Infertility, IVF, IUI या संबंधित इलाज के बारे में personalized guidance के लिए किसी experienced fertility doctor से professional consultation ज़रूर लें।

Dr. Rashmi Prasad - Senior IVF Specialist

Dr. Rashmi Prasad

Director & Senior IVF Specialist · 25+ Years Experience

MBBS DGO DNB PG-ART · University of Kiel, Germany 🇩🇪

🏥 Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna, Bihar

Dr. Rashmi Prasad is one of Bihar’s most trusted infertility and gynecology specialists, with over 25 years of clinical experience. As Director of Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre (Patna), she has helped thousands of couples achieve parenthood through ethical, personalized IVF and reproductive care. Her advanced training in Reproductive Science from University of Kiel, Germany brings international fertility standards to patients across Bihar.

🏆 Awards & Recognition

  • 🏆 Asia’s Greatest IVF Specialist — 2017
  • 🎉 National Fertility Award — 2022
  • Health Icon of Bihar — 2025
  • 🏅 Icon of Bihar — Outlook 2013
  • 🏅 IFS-Meyer Achievers Award
  • 🏅 Bihar Healthcare Excellence Award
  • 🏆 Mirchi Excellence Award — 2024

🩺 Specializations

IVF Treatment ICSI IUI Male Infertility High-Risk Pregnancy Gynaecology Laparoscopic Surgery

Dr. Rashmi Prasad

Dr. Rashmi Prasad is one of Bihar’s most trusted infertility and gynaecology specialists, with over 25 years of clinical experience. As Director of Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna, she has helped thousands of couples achieve parenthood through ethical, personalised IVF and reproductive care. She holds an MBBS, DGO and DNB, along with a PG-ART (Post Graduate in Assisted Reproductive Technology) from the University of Kiel, Germany. Her expertise covers IVF, ICSI, IUI, male infertility, high-risk pregnancy and laparoscopic surgery. Dr. Prasad has received several honours, including Asia’s Greatest IVF Specialist (2017), Icon of Bihar (2013), National Fertility Award (2022), Health Icon of Bihar (2025) and the Mirchi Excellence Award (2024).

Related Articles