Female Infertility

Morning Sickness Meaning in Hindi: मॉर्निंग सिकनेस के लक्षण और उपचार

मॉर्निंग सिकनेस प्रेगनेंट महिलाओं के लिए एक आम अनुभव है, जिसमें मतली और उल्टी (Vomiting During Pregnancy) जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। अक्सर पहली तिमाही के दौरान मॉर्निंग सिकनेस (Morning Sickness Meaning in Hindi) होना आम बात है। मॉर्निंग में शुरू होने वाली यह समस्या कभी कभी पूरे दिन तक चल सकती है। वैसे तो मॉर्निंग सिकनेस होना स्वस्थ प्रैगनेंसी का संकेत है।

लगभग 80% महिलाएं मॉर्निंग सिकनेस से गुजरती है। प्रैगनेंसी में मॉर्निंग सिकनेस होना आम बात है फिर यह काफी असुविधाजनक और थकावट भरा होता है। मॉर्निंग सिकनेस का कोई सटीक कारण तो नहीं है लेकिन हार्मोनल बदलाव, तनाव और कुछ गंध के प्रति संवेदनशीलता होना मॉर्निंग सिकनेस को बढ़ावा देता है।

मॉर्निंग सिकनेस (Morning Sickness Relief) की स्थिति में थोड़ा थोड़ा खाना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, आराम करने से राहत मिलती है। मॉर्निंग सिकनेस प्रैगनेंसी के 12 से 16 सप्ताह तक रहती है। हालांकि मतली और उल्टी ज्यादा हो रही हो तो डॉक्टर से परामर्श करना आवश्यक है।

मॉर्निंग सिकनेस क्या है? (Morning Sickness Meaning in Hindi)

मॉर्निंग सिकनेस होना प्रेगनेंसी में आम बात है। प्रेगनेंसी के शुरुआती महीनों में मतली और उल्टी की समस्या अधिकांश महिलाओं में देखी जाती है। इसका नाम भले हीं ‘मॉर्निग’ सिकनेस हो लेकिन इसका असर दिन में कभी भी देखने को मिल सकता है। यह असुविधाजनक होता है लेकिन गर्भस्थ शिशु और मां के स्वास्थ्य पर इससे कोई नुक्सान नहीं होता है।

कुछ महिलाओं को खाने के बाद मतली महसूस हो सकती है। गंभीर मतली और उल्टी होने पर डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। अगर महिला को खाने-पीने में दिक्कत, वजन कम हो रहा हो या बहुत ही ज्यादा कमजोरी महसूस हो रही हो, तो यह चिंता का विषय हो सकता है।

मॉर्निंग सिकनेस के सामान्य लक्षण (Common Symptoms of Morning Sickness in Hindi)

मॉर्निंग सिकनेस गर्भावस्था का आम लक्षण है। यह पहली तिमाही से लेकर गर्भावस्था के अंत तक हो सकता है। इसके प्रमुख लक्षण निम्नलिखित हैं:

  • मतली (Nausea)
  • उल्टी (Vomiting)
  • चक्कर आना (Dizziness)
  • भूख न लगना (Loss of Appetite)
  • थकान और कमजोरी (Fatigue & Weakness)
  • गंध के प्रति संवेदनशीलता (Sensitivity to Smells)

मॉर्निंग सिकनेस कब शुरू होती है? (When Does Morning Sickness Start)

मॉर्निंग सिकनेस की गंभीरता और अवधि अलग-अलग होती है। इसकी शुरुआत आमतौर पर प्रेगनेंसी के छठे सप्ताह के आसपास होती है, हालांकि कुछ महिलाओं में इसकी शुरुआत चौथे या पांचवें सप्ताह से हो जाती है। जब प्रेगनेंसी हार्मोन उच्चतम स्तर पर होते हैं तब मॉर्निंग सिकनेस की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है, जिसका समय 8 से 10 सप्ताह के बीच में होता है।

कुछ महिलाओं को हल्की मतली हो सकती है, जबकि कुछ महिलाओं को बार-बार उल्टी का अनुभव हो सकता है। मुख्य रूप से HCG (Human Chorionic Gonadotropin) और एस्ट्रोजन के लेवल में वृद्धि, गंध के प्रति संवेदनशीलता के कारण होता है।

मॉर्निंग सिकनेस क्यों होती है? (Causes of Morning Sickness in Hindi)

मॉर्निंग सिकनेस प्रेगनेंसी का एक बहुत ही आम लक्षण है। इसका सटीक कारण तो आज तक सामने नहीं आ पाया लेकिन कुछ कारक ऐसे हैं जिसकी वजह से मॉर्निंग सिकनेस हो सकती है।

1. हार्मोनल बदलाव

प्रेगनेंसी के दौरान HCG और एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ जाता है। इन हार्मोनल बदलाव की वजह से पाचन तंत्र प्रभावित होता है और इसकी वजह से मतली की समस्या होती है।

2. गंध के प्रति संवेदनशीलता

गर्भवती महिला गंध के प्रति संवेदनशील हो जाती है। खाद्य पदार्थ, परफ्यूम, धुआं या केमिकल की गंध की वजह से मतली और उल्टी की समस्या हो सकती है।

3. पाचन तंत्र में बदलाव

प्रोजेस्टेरोन नामक हार्मोन की वजह से पाचन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। जिसकी वजह से पेट फूलना, एसीडिटी और मतली हो सकती है।

4. लो ब्लड सुगर

प्रेगनेंसी की वजह से शरीर की एनर्जी ज्यादा इस्तेमाल होती है। यदी कोई महिला नियमित रूप से खाना नहीं खाती है तो ब्लड सुगर का लेवल गिर जाता है। जिसकी वजह से मतली और कमजोरी होती है।

5. तनाव और थकान

भावनात्मक और शारीरिक तनाव मॉर्निंग सिकनेस को बदतर बना सकता है। थकान की वजह से भी मतली की समस्या गंभीर हो सकती है।

मॉर्निंग सिकनेस का इलाज (Treatment for Morning Sickness in Hindi)

मॉर्निंग सिकनेस को जीवनशैली में बदलाव करके ठीक किया जा सकता है।

1. थोड़ा थोड़ा खाएं

खाली पेट से मतली (How to stop nausea) और भी गंभीर हो सकती है। टोस्ट, केले जैसा हल्का नाश्ता करें और थोड़े-थोड़े अंतराल में कुछ न कुछ खाते रहे।

2. पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ ले

पर्याप्त मात्रा में पानी, हर्बल चाय, नारियल पानी जैसे तरल पदार्थ लेते रहे, जिससे उल्टी की वजह से डिहाइड्रेशन होने से बचा जा सके।

3. तेज गंध से दूर रहें

तेज गंध फैलाने वाले मसाले, तेल, खाद्य पदार्थ से दूर रहें, जो मतली की वजह बन सकते हैं। पचाने में आसान हो वैसे ही भोजन करें।

4. अदरक और नींबू

ग्रीन टी, अदरक, नींबू पानी जैसे प्राकृतिक उपचार करें जो मतली की समस्या में राहत देते हैं।

डॉक्टर मतली की समस्या दूर करने के लिए विटामिन B6 की दवाएं दे सकते हैं। इसके अलावा तनाव और थकान से दूर रहने के लिए पर्याप्त आराम करें।

मॉर्निंग सिकनेस से कैसे बचें? (Tips to Prevent Morning Sickness in Hindi)

मॉर्निंग सिकनेस को रोक पाना वैसे तो संभव नहीं है, हालांकि की इसके लक्षण की तीव्रता को निम्नलिखित उपचार से कम किया जा सकता है।

1. सुबह उठते ही नाश्ता करें

सुबह उठते ही टोस्ट, केला, सेब जैसा हल्का नाश्ता करें। जो ब्लड सुगर को नियंत्रित करता है और मतली को रोकने में मदद करता है।

2. खानें के बाद लेटने से बचें

खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाने से पाचन की गति धीमी हो जाती है और मतली की समस्या गंभीर हो जाती है। खाना खाने के बाद 30 मिनट तक लेटने से बचें।

3. ढीले और आरामदायक कपड़े पहने

पेट के आसपास तंग कपड़े पहनने से मतली बढ़ सकती है। इसलिए ढीले और आरामदायक कपड़े हीं पहने।

4. प्रोटीन से भरपूर आहार लें

दहीं, बादाम, अंडे और चीज जैसे प्रोटीन से भरपूर आहार लें, जो मतली को रोकता है।

निष्कर्ष

मॉर्निंग सिकनेस (Morning Sickness Meaning in Hindi) प्रेगनेंसी का एक सामान्य लक्षण है, जिससे कई महिलाएं प्रभावित होती है, खासकर पहली तिमाही के दौरान। यह असुविधाजनक होने के बावजूद भी हानिरहित होता है, इससे गर्भस्थ शिशु या मां को कोई भी नुकसान नहीं होता है। वैसे तो मॉर्निंग सिकनेस स्वस्थ प्रेगनेंसी का एक लक्षण है। हालांकि कुछ महिलाओं में मॉर्निंग सिकनेस सुबह से लेकर शाम तक जारी रहता है। प्रेगनेंसी के 12वें या 16वें सप्ताह तक इसमें सुधार होता है। जीवनशैली में बदलाव जैसे कि थोड़े थोड़े अंतराल में भोजन लेना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, आराम करना और तेज गंध से बचें।

इसके साथ ही अदरक, नींबू पानी, विटामिन बी6 जैसे प्राकृतिक उपचार भी मॉर्निंग सिकनेस में राहत दे सकते हैं। हालांकि मॉर्निंग सिकनेस गंभीर होने पर डिहाइड्रेशन और वज़न कम जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से तुरंत हीं परामर्श करें। अगर लक्षण गंभीर हो तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। सही उपचार से इसके लक्षण को कम किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Diwya Vatsalya Mamta IVF पर विजिट कर डॉ रश्मि प्रसाद से कम्पलीट इनफार्मेशन जाने

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

अस्वीकरण (Disclaimer)

यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए है — यह किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। हर व्यक्ति की स्थिति अलग होती है — किसी भी इलाज, दवा या निर्णय से पहले योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें। Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna में मुफ़्त परामर्श के लिए +91 97710 38137 पर संपर्क करें।

Dr. Rashmi Prasad - Senior IVF Specialist

Dr. Rashmi Prasad

Director & Senior IVF Specialist · 25+ Years Experience

MBBS DGO DNB PG-ART · University of Kiel, Germany 🇩🇪

🏥 Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna, Bihar

Dr. Rashmi Prasad is one of Bihar’s most trusted infertility and gynecology specialists, with over 25 years of clinical experience. As Director of Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre (Patna), she has helped thousands of couples achieve parenthood through ethical, personalized IVF and reproductive care. Her advanced training in Reproductive Science from University of Kiel, Germany brings international fertility standards to patients across Bihar.

🏆 Awards & Recognition

  • 🏆 Asia’s Greatest IVF Specialist — 2017
  • 🎉 National Fertility Award — 2022
  • Health Icon of Bihar — 2025
  • 🏅 Icon of Bihar — Outlook 2013
  • 🏅 IFS-Meyer Achievers Award
  • 🏅 Bihar Healthcare Excellence Award
  • 🏆 Mirchi Excellence Award — 2024

🩺 Specializations

IVF Treatment ICSI IUI Male Infertility High-Risk Pregnancy Gynaecology Laparoscopic Surgery

Dr. Rashmi Prasad

Dr. Rashmi Prasad is one of Bihar’s most trusted infertility and gynaecology specialists, with over 25 years of clinical experience. As Director of Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna, she has helped thousands of couples achieve parenthood through ethical, personalised IVF and reproductive care. She holds an MBBS, DGO and DNB, along with a PG-ART (Post Graduate in Assisted Reproductive Technology) from the University of Kiel, Germany. Her expertise covers IVF, ICSI, IUI, male infertility, high-risk pregnancy and laparoscopic surgery. Dr. Prasad has received several honours, including Asia’s Greatest IVF Specialist (2017), Icon of Bihar (2013), National Fertility Award (2022), Health Icon of Bihar (2025) and the Mirchi Excellence Award (2024).

Related Articles