Female Infertility

Hysterectomy Meaning in Hindi: हिस्टेरेक्टॉमी क्या है, प्रक्रिया और फायदे?

Hysterectomy meaning in hindi का मतलब है ऑपरेशन द्वारा महिला के गर्भाशय (uterus) को हटाना। यह सर्जरी तब की जाती है जब महिला को बच्चेदानी से जुड़ी गंभीर समस्याएं-जैसे बार-बार होने वाला तेज दर्द, अत्यधिक ब्लीडिंग, फाइब्रॉइड्स, या गर्भाशय का कैंसर-होती हैं। हिस्टेरेक्टॉमी के बाद महिला के लिए मां बनना संभव नहीं रहता।

Dr. Rashmi Prasad, पटना की जानी-मानी महिला रोग विशेषज्ञ और Diwya Vatsalya Mamta IVF की संस्थापक हैं। उनके 20+ वर्षों के अनुभव के साथ, हमारा उद्देश्य है कि इस ब्लॉग में Hysterectomy meaning in hindi, प्रक्रिया, फायदे-नुकसान और सभी जरूरी जानकारी आपको सरल भाषा में मिले, ताकि आप अपने स्वास्थ्य के लिए सही निर्णय ले सकें।

हिस्टेरेक्टॉमी क्या है? (Hysterectomy Meaning in Hindi)

हिस्टेरेक्टॉमी एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें महिला के गर्भाशय (uterus) को ऑपरेशन द्वारा हटाया जाता है। यह ऑपरेशन तब किया जाता है जब महिला को बच्चेदानी से जुड़ी गंभीर समस्याएं होती हैं।

हिस्टेरेक्टॉमी सर्जरी के बाद महिला को पीरियड्स आना भी बंद हो जाता हैं , और वह प्राकृतिक रूप से गर्भधारण भी नहीं कर सकती। हिस्टेरेक्टॉमी ट्रीटमेंट करवाना एक बड़ा फैसला है, जिसे सिर्फ तभी चुना जाता है जब दवाओं या अन्य उपचारों से आराम न मिले या महिला की सेहत पर खतरा हो।

हिस्टेरेक्टॉमी के प्रकार (Types of Hysterectomy in Hindi)

Hysterectomy Meaning in Hindi सिर्फ गर्भाशय को हटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी uterus removal surgery है जो कई अलग-अलग तरीकों से की जा सकती है। महिला की बीमारी, उम्र और स्वास्थ्य के आधार पर डॉक्टर हिस्टेरेक्टॉमी के प्रकार चुनते हैं।

1. आंशिक हिस्टेरेक्टॉमी (Partial Hysterectomy)

इस प्रक्रिया में uterus का upper part हटाया जाता है, लेकिन cervix को छोड़ दिया जाता है। Partial hysterectomy आमतौर पर तब की जाती है जब cervix में कोई समस्या नहीं होती।

2. टोटल हिस्टेरेक्टॉमी (Total Hysterectomy)

इस सर्जरी में ओवरी के अलावा गर्भाशय और गर्भाशय ग्रीवा को हटा दिया जाता है। इस सर्जरी में ओवरी को नहीं हटाया जाता, इसलिए सर्जरी के तुरंत बाद मेनोपॉज शुरू नहीं होता है।

3. रेडिकल हिस्टेरेक्टॉमी (Radical Hysterectomy)

गर्भाशय के साथ आसपास के टिशू, गर्भाशय ग्रीवा और वेजाइना के शीर्ष भाग को हटा दिया जाता है। कैंसर की स्थिति में डॉक्टर यह सर्जरी कर सकते हैं। इस सर्जरी में ओवरी हटा दी जाती है, इसलिए सर्जरी के तुरंत बाद मेनोपॉज भी शुरू हो जाता है।

नोट: आपके लिए कौन सा hysterectomy procedure उपयुक्त है, यह आपकी स्वास्थ्य स्थिति और मेडिकल जरूरतों के आधार पर डॉक्टर ही तय करेंगे। बेहतर मार्गदर्शन और सही निर्णय के लिए हमेशा किसी अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ (gynecologist) या best IVF specialist से सलाह लें। आप चाहें तो Diwya Vatsalya Mamta IVF के IVF Specialist Dr. Rashmi Prasad से भी consultation ले सकते हैं।

हिस्टेरेक्टॉमी क्यों की जाती है? (Why is Hysterectomy Done)

Hysterectomy Meaning in Hindi and why it is done? यह सर्जरी तब की जाती है जब महिला को गंभीर gynecological समस्याएं होती हैं, जिन्हें दवाओं या अन्य इलाज से राहत नहीं मिलती। नीचे हिस्टेरेक्टॉमी के मुख्य कारण दिए गए हैं:

एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis)

इस स्थिति में गर्भाशय की आंतरिक परत बनाने वाले एंडोमेट्रियल टिशू में असमान्य बढ़ोतरी होने लगती है। जिसकी वजह से पीरियड्स के दौरान अत्यधिक ब्लीडिंग, सेक्स के दौरान दर्द, टोयलेट या यूरीन के समय दर्द होना जैसे समस्याएं हो सकती है।

एडिनोमायोसिस (Adenomyosis)

इस स्थिति में गर्भाशय की साइज़ बड़ी हो जाना, पीरियड्स शुरू होने से पहले दर्द, अत्यधिक ब्लीडिंग जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यूटरिन फाइब्रॉइड्स (Uterine Fibroids)

यह गैर कैंसरयुक्त ट्यूमर होती है। हालांकि कुछ मामलों में फाइब्रॉयड के कारण गंभीर दर्द, अनियमित पीरियड्स जैसे समस्याएं होती हैं। गंभीर दर्द की स्थिति में डॉक्टर गर्भाशय हटाने का सुझाव देते हैं।

गर्भाशय पॉलीप्स

यह गैर कैंसरयुक्त ट्यूमर सौम्य ट्यूमर होते हैं जो गर्भाशय ग्रीवा में विकसित होते हैं।

इसके अलावा सर्वाइकल कैंसर, पैल्विक में गंभीर दर्द, गर्भाशय का असामान्य विकास जैसी स्थिति में गर्भाशय हटाना आवश्यक हो जाता है।

हिस्टेरेक्टॉमी की प्रक्रिया (Procedure of Hysterectomy in Hindi)

  • वेजाइनल हिस्टेरेक्टॉमी में वेजाइना में चीरा लगाकर अंदर उपकरण डाले जाते हैं।
  • एब्डोमिनल हिस्टेरेक्टॉमी में पेट के निचले हिस्से में चीरा लगाया जाता है और गर्भाशय को निकाला जाता है।
  • लेप्रोस्कोपिक हिस्टेरेक्टॉमी में पेट में 3-4 चीरे लगाएं जाते हैं। एक चीरें में से कैमरे लगी हुई ट्यूब को पेट के अंदर डाला जाता है।

हिस्टेरेक्टॉमी के फायदे और नुकसान (Benefits and Risks of Hysterectomy in Hindi)   

हिस्टेरेक्टॉमी के फायदे और नुकसान दोनों ही हैं, ऐसे में अगर आप भी हिस्टेरेक्टॉमी करवाना चाहते हैं तो निम्नलिखित बातों का ध्यान अवश्य रखें:

हिस्टेरेक्टॉमी के फायदे :

  • कैंसर की ट्रीटमेंट या फिर कैंसर की संभावना की स्थिति में हिस्टेरेक्टॉमी सर्जरी करवाएं जाती है।
  • पीरियड्स के दौरान अत्यधिक ब्लीडिंग, गंभीर दर्द की स्थिति में आराम मिलता है।
  • फाइब्रॉयड्स का जोखिम कम रहता है।
  • एंडोमेट्रियोसिस, एडिनोमायोसिस की स्थिति में राहत मिलती है।

हिस्टेरेक्टॉमी के नुकसान :

  • कुछ मामलों में गर्भाशय के साथ साथ ओवरी को भी हटाया जाता है, इस स्थिति में जल्दी मेनोपॉज शुरू हो जाता है।
  • सर्जरी के दौरान गर्भाशय के आसपास के अंगों में चोट लगने की संभावना भी बढ़ जाती है।
  • हिस्टेरेक्टॉमी के दौरान बहुत सारे टूल्स शरीर के अंदर डाले जाते हैं, जिसकी वजह से संक्रमण का खतरा बना रहता है।
  • हिस्टेरेक्टॉमी के बाद वेजाइना में सूखापन और इसकी वजह से सेक्स के दौरान दर्द हो सकता है।

अगर आप इस सर्जरी के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं, तो Dr. Rashmi Prasad से अपॉइंटमेंट बुक करें

हिस्टरेक्टॉमी के बाद देखभाल कैसे करें? (How to care after Hysterectomy in Hindi)

  1. हिस्टरेक्टॉमी के बाद महिला को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, जो निम्नलिखित हैं:
  2. लंबी यात्रा और गाड़ी चलाने से बचें
  3. सर्जरी के 2 महिने तक भारी वजन उठाना, जॉगिंग, सीढियां चढ़ने जैसी एक्टिविटी न करें
  4. सर्जरी वाली जगह को साफ और सूखा रखें
  5. सर्जरी के बाद कुछ दिनों तक ब्लीडिंग हो सकती है, अत्यधिक ब्लीडिंग होने पर डॉक्टर से परामर्श करें
  6. 2 सप्ताह तक सेक्स न करें

हिस्टेरेक्टॉमी के बाद गर्भधारण की संभावना (Pregnancy Possibility After Hysterectomy)

गर्भधारण करने के लिए सबसे जरूरी गर्भाशय हीं हिस्टेरेक्टॉमी में हटा दिया जाता है और गर्भाशय में हीं भ्रूण धीरे धीरे विकसित होकर जन्म के लिए तैयार होता है। बच्चा जब तक जन्म के लिए तैयार नहीं हो जाता तब तक वह गर्भाशय में हीं रहता है।

ऐसे में हिस्टेरेक्टॉमी के बाद गर्भधारण करने की संभावना भी संपूर्ण रूप से समाप्त हो जाती है। कुछ मामलों में गर्भाशय के साथ ओवरी भी निकाल दी जाती है, ऐसे में समय से पहले मेनोपॉज शुरू हो जाता है।

निष्कर्ष

इस ब्लॉग में हमने Hysterectomy meaning in hindi और इससे जुड़े जरूरी पहलुओं पर चर्चा की। इस ब्लॉग में हमने हिस्टेरेक्टॉमी के कारण, प्रक्रिया, फायदे-नुकसान और रिकवरी के दौरान परिवार, खासकर पति द्वारा दिए जाने वाले सपोर्ट की अहमियत पर चर्चा की है। सही जानकारी और अपनों का साथ, दोनों ही इस सफर को आसान बना सकते हैं।

अगर आपको हिस्टेरेक्टॉमी या महिलाओं की सेहत से जुड़ी कोई भी शंका है, तो बेझिझक Diwya Vatsalya Mamta IVF & Gynaecologist Hospital in Patna में Dr. Rashmi Prasad से सलाह लें। हमारी अनुभवी टीम आपकी हर चिंता का समाधान देने के लिए हमेशा तैयार है। आपकी सेहत, हमारी जिम्मेदारी है।


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

हिस्टेरेक्टॉमी क्या है और क्यों की जाती है?

गर्भाशय हटाने के लिए की जाती सर्जरी को हिस्टेरेक्टॉमी कहा जाता है। गर्भाशय में गांठ, एडिनोमायोसिस, सर्वाइकल कैंसर जैसी गर्भाशय संबंधित समस्याओं में हिस्टेरेक्टॉमी करवाई जाती है।

क्या हिस्टेरेक्टॉमी के बाद मासिक धर्म बंद हो जाता है?

महिला के पीरियड्स उनकी गर्भधारण करने की क्षमता से जुड़े हुए हैं और गर्भधारण करने के लिए गर्भाशय भी अनिवार्य हैं, ऐसे में गर्भाशय हटाने के बाद महिला के मासिक धर्म भी बंद हो जाते हैं।

हिस्टेरेक्टॉमी की प्रक्रिया कितनी जटिल होती है?

रेडिकल हिस्टेरेक्टॉमी सबसे जटिल प्रक्रिया है। इस सर्जरी में गर्भाशय के साथ आसपास के टिशू, गर्भाशय ग्रीवा और वेजाइना के शीर्ष भाग को हटा दिया जाता है।

क्या हिस्टेरेक्टॉमी के बाद गर्भधारण संभव है?

गर्भधारण करने के लिए और गर्भस्थ शिशु के विकास के लिए गर्भाशय का होना आवश्यक है, ऐसे में हिस्टेरेक्टॉमी के बाद गर्भधारण करना असंभव है।

हिस्टेरेक्टॉमी की सर्जरी में कितना समय लगता है?

हिस्टेरेक्टॉमी की सर्जरी का समय सर्जरी के प्रकार पर निर्भर करता है, आमतौर पर इस सर्जरी में 1 से 2 घंटे लगते हैं। हालांकि सर्जरी के बाद कुछ समय तक अस्पताल में रहना पड़ सकता है।

हिस्टेरेक्टॉमी के बाद रिकवरी में कितना समय लगता है?

हिस्टेरेक्टॉमी के बाद महिला को आराम की जरूरत रहती है। कम से कम 2 महिने तक भारी वजन उठाना, जॉगिंग, सीढियां चढ़ना, गाड़ी चलाना जैसी एक्टिविटी से बचें।

क्या हिस्टेरेक्टॉमी महंगी प्रक्रिया है?  

हिस्टेरेक्टॉमी सर्जरी की लागत उसके प्रकार और समस्या की गंभीरता पर निर्भर करती है। आमतौर पर इसकी लागत 50 हजार से 2 लाख रुपए तक हो सकती है।

अस्वीकरण (Disclaimer)

यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए है — यह किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। हर व्यक्ति की स्थिति अलग होती है — किसी भी इलाज, दवा या निर्णय से पहले योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें। Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna में मुफ़्त परामर्श के लिए +91 97710 38137 पर संपर्क करें।

Dr. Rashmi Prasad - Senior IVF Specialist

Dr. Rashmi Prasad

Director & Senior IVF Specialist · 25+ Years Experience

MBBS DGO DNB PG-ART · University of Kiel, Germany 🇩🇪

🏥 Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna, Bihar

Dr. Rashmi Prasad is one of Bihar’s most trusted infertility and gynecology specialists, with over 25 years of clinical experience. As Director of Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre (Patna), she has helped thousands of couples achieve parenthood through ethical, personalized IVF and reproductive care. Her advanced training in Reproductive Science from University of Kiel, Germany brings international fertility standards to patients across Bihar.

🏆 Awards & Recognition

  • 🏆 Asia’s Greatest IVF Specialist — 2017
  • 🎉 National Fertility Award — 2022
  • Health Icon of Bihar — 2025
  • 🏅 Icon of Bihar — Outlook 2013
  • 🏅 IFS-Meyer Achievers Award
  • 🏅 Bihar Healthcare Excellence Award
  • 🏆 Mirchi Excellence Award — 2024

🩺 Specializations

IVF Treatment ICSI IUI Male Infertility High-Risk Pregnancy Gynaecology Laparoscopic Surgery

Dr. Rashmi Prasad

Dr. Rashmi Prasad is one of Bihar’s most trusted infertility and gynaecology specialists, with over 25 years of clinical experience. As Director of Diwya Vatsalya Mamta Fertility Centre, Patna, she has helped thousands of couples achieve parenthood through ethical, personalised IVF and reproductive care. She holds an MBBS, DGO and DNB, along with a PG-ART (Post Graduate in Assisted Reproductive Technology) from the University of Kiel, Germany. Her expertise covers IVF, ICSI, IUI, male infertility, high-risk pregnancy and laparoscopic surgery. Dr. Prasad has received several honours, including Asia’s Greatest IVF Specialist (2017), Icon of Bihar (2013), National Fertility Award (2022), Health Icon of Bihar (2025) and the Mirchi Excellence Award (2024).

Related Articles